Tuesday, April 21News That Matters

Tag: #uttrakhand news

उत्तराखंड : श्रीनगर में एसएसबी का दीक्षांत समारोह, पासआउट 11 उप निरीक्षकों को दिए गए पुरस्कार

उत्तराखंड : श्रीनगर में एसएसबी का दीक्षांत समारोह, पासआउट 11 उप निरीक्षकों को दिए गए पुरस्कार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : श्रीनगर में एसएसबी का दीक्षांत समारोह, पासआउट 11 उप निरीक्षकों को दिए गए पुरस्कार उत्तराखंड में श्रीनगर के एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप-निरीक्षक पासआउट 11 उप निरीक्षकों को पुरस्कार दिए गए। केंद्र मुख्य अतिथि केंद्र के उप महानिरीक्षक सुभाष नेगी ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उप निरीक्षकों को पुरस्कृत किया। बता दें कि उप निरीक्षक सीधी भर्ती का यह 23वां बैच हुआ पास आउट हुआ है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट , सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट , सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट , सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। गंगोत्री धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अ...
उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा

उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा धनतेरस के साथ ही आज शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर शाम को दो घंटे पूजा का मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग के साथ ही माता की मूर्ति खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि धनतेरस को सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त विशेष शुभकारी है। दूसरा दोपहर 1:30 से तीन बजे के मध्य है, इस समय में शुभ की चौघड़िया व कुंभ लग्न विद्यमान है। तीसरा शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच शुभ और अमृत...
उत्तराखंड : धामी सरकार ने दिवाली पर दी बड़ी राहत, इन कर्मचारियों को मिलेगा चार माह का मानदेय

उत्तराखंड : धामी सरकार ने दिवाली पर दी बड़ी राहत, इन कर्मचारियों को मिलेगा चार माह का मानदेय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार ने दिवाली पर दी बड़ी राहत, इन कर्मचारियों को मिलेगा चार माह का मानदेय प्रदेश सरकार ने वन विभाग के अंतर्गत उपनल, पीआरडी एवं अन्य बाह्य स्रोत संस्थाओं के माध्यम से वनों और वन्यजीव की सुरक्षा व प्रबंधन में लगे 2187 कार्मिकों को दीवाली पर्व पर बड़ी राहत दी है। उन्हें चार माह का मानदेय भुगतान करने को स्वीकृति दी है। साथ ही शासन ने यह भी कहा कि बिना पद सृजन के इन कार्मिकों को अनियमित रूप से रखने वाले अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज ये कार्मिक आंदोलनरत हैं। वन विभाग में बगैर पद सृजन के आउटसोर्स के माध्यम से लगे इन कार्मिकों के मामले में सरकार ने मानवीय आधार पर यह निर्णय लिया है। वन उप सचिव सत्य प्रकाश सिंह ने प्रमुख मुख्य वन संरक्षक को गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आद...
उत्तराखंड : मसूरी के 67 होटलों पर कार्रवाई, ठोका भारी भरकम जुर्माना

उत्तराखंड : मसूरी के 67 होटलों पर कार्रवाई, ठोका भारी भरकम जुर्माना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मसूरी के 67 होटलों पर कार्रवाई, ठोका भारी भरकम जुर्माना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की फटकार के बाद उत्तराखंड प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड हरकत में आ गया है। पहाड़ों की रानी मसूरी में मानकों का उल्लंघन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे 67 होटलों के विरुद्ध पीसीबी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें 27 होटलों को बंद करने के आदेश और 40 अन्य को व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।। साथ ही कुछ होटलों पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। मसूरी में सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े होटल व होम स्टे संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई होटल खुलेआम पर्यावरण मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पीसीबी की चुप्पी के चलते एनजीटी की ओर से लगातार संज्ञान लिया जा रहा है और पीसीबी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है। बीते आठ माह के भीतर मसूरी के होटलों पर कार्रवाई को लिए एनजीटी ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस में की शिरकत, कन्या सामूहिक विवाह योजना को लेकर की ये बड़ी घोषणा

उत्तराखंड : सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस में की शिरकत, कन्या सामूहिक विवाह योजना को लेकर की ये बड़ी घोषणा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस में की शिरकत, कन्या सामूहिक विवाह योजना को लेकर की ये बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे और राज्य सरकार इसकी व्यवस्था करेगी। महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण के लिए जल्द ही महिला नीति भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त उत्तराखंड के सपने को साकार करने के लिए नशा मुक्त ग्राम और नशा मुक्त शहर योजनाएं शुरू की जाएंगी। ऐसे क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। गुरुवार को 24वें राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते ह...
उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज

उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, भारतीय ओलंपिक संघ ने सौंपा ध्वज उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक संघ को अपना ध्वज सौंपा। मंत्री ने कहा, बेहद खुशी की बात है, जब हम अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहे है, उसी दिन हमें यह सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है। खेल मंत्री ने कहा, देवभूमि के लिए यह ऐतिहासिक पल है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। गोवा भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां की अवस्थापना विकास संबंधी सुविधाओं को देखा है। कहा, हमारा प्रयास है कि हम देवभूमि को खेल भूमि बनाएं। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। खेल और खिलाड़ियों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनके मा...
उत्तराखंड : आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी भी हुए शामिल

उत्तराखंड : आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी भी हुए शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी भी हुए शामिल देहरादून में आज आईटीबीपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल भी परेड में शामिल हुए। इस दौरान फाइव फ्रंटियर, ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्दन फ्रांटियर्स, नक्सल फ्रंटियर, महिला नक्सल फ्रंटियर, स्की फोर्स, कमांडो दस्ता, पैरा ट्रूपर्स की टुकड़ियां परेड में शामिल हुईं। आईटीबीपी सीमाद्वार में आयोजित परेड को देखने के लिए यहां हजारों लोगों की भीड़ जुटी है। स्वागत के लिए महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भी आई हैं। वहीं, कई बच्चे सेना की वर्दी पहनकर पहुंचे हैं। उत्तरांचल क्राइम...
उत्तराखंड : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खनन पट्टों पर पूर्व में लगी रोक सशर्त हटाई

उत्तराखंड : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खनन पट्टों पर पूर्व में लगी रोक सशर्त हटाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खनन पट्टों पर पूर्व में लगी रोक सशर्त हटाई हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा व ऊधमसिंह नगर में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति लिए बिना ही राज्य सरकार द्वारा खनन के पट्टे आवंटित किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार स्वीकृत खनन पट्टे देने के बाद वैध पट्टाधारकों को दो साल के भीतर केंद्रीय पर्यावरण बोर्ड से अनुमति लेनी आवश्यक हैं। ऐसा नहीं करने पर उनके पट्टों का लाइसेंस स्वतः ही निरस्त माना जाएगा। पूर्व में कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को संशोधित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से संशोधन प्रार्थनापत्र कोर्ट में पेश किया गया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सु...
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम से शुरू हुई ‘गंगा पुस्तक परिक्रमा’, युवाओं ने लिया भाग, इन शहरों से गुजरेगी यात्रा

उत्तराखंड : गंगोत्री धाम से शुरू हुई ‘गंगा पुस्तक परिक्रमा’, युवाओं ने लिया भाग, इन शहरों से गुजरेगी यात्रा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गंगोत्री धाम से शुरू हुई 'गंगा पुस्तक परिक्रमा', युवाओं ने लिया भाग, इन शहरों से गुजरेगी यात्रा गंगोत्री से ''गंगा पुस्तक परिक्रमा शुरू हुई है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से आयोजित गंगा पुस्तक परिक्रमा गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक आयोजित होगी। गंगोत्री से शुरू होकर गंगा पुस्तक परिक्रमा बुधवार की दोपहर को उत्तरकाशी पहुंची। जहां जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिला कलेक्ट्रेट से ''पुस्तक प्रदर्शनी वाहन'' को हरी झंडी दिखाई। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की गंगा पुस्तक परिक्रमा की सराहना की। उन्होंने न्यास के बीएनबी अभियान के बारे में कहा कि उपहार स्वरूप पुस्तकें देने की पहल अनुकरणीय है। हम सभी को पुस्तक भेंट करने की इस परंपरा को अपने व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता है। उत्तरकाशी के विश्वनाथ चौक पर लगी राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से ''सचल पुस्तक प्...