उत्तराखण्ड लॉन बाउल टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई देहरादून:
ओडिशा के बलांगीर में 23.10.2026 से 26.10.2026 तक आयोजित 1st अंडर-18 बालक/बालिका एवं 6th अंडर-25 बालक/बालिका राष्ट्रीय लॉन बाউল प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है. इस शानदार उपलब्धि पर लॉन बाউল संघ, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (उत्तराखण्ड सरकार) श्री धीरेंद्र सिंह पंवार ने पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
राष्ट्रीय खेलों के लिए किया क्वालीफाई
23 अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेघालय में आयोजित होने वाले आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अंडर-25 के सभी वर्गों में शानदार तरीके से क्वालीफाई कर लिया है.
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन और पदक सूची:
उत्तराखण्ड के युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर प...


