Wednesday, November 18News That Matters

Day: November 18, 2026

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी थलीसैंण क्षेत्र को करोड़ों की सौगात

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी थलीसैंण क्षेत्र को करोड़ों की सौगात

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के थलीसैण विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात दी। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। कपरोली में 289.54 लाख से निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण डाॅ. रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज, कपरोली में रूपये 289.54 लाख की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया। अपने सम्बोधन में डाॅ. रावत ने कहा कि इस भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और अध्ययन के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध होंगी। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर मल्ली एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर म...