पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक दिया। जिसके बाद शख्स ने खुद भी खाई में छलांग लगा कर मौत को गले लगा दिया। घटना कोटद्वार के चैलूसैंण की है। मामले को लेकर बच्चे की मां ने पुलिस को घटनक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसका उसके पति के साथ कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था।
अचानक उसका पति बच्चे को घर से लेकर चला गया। जिसके बाद उसने बच्चे को खाई में फेंककर खुद भी छलांग लगा दी। बताया जा रहा है महिला का पति मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता था। घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है