उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड में बारिश को लेकर उत्तराखंड मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलो में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। पिछले दिनों भी राज्य में बारी बारिश ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी दे डाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का जोर रहेगा। इसके साथ ही कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारशि के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इन जिलों में अभी तक नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, टिहरी पौड़ी, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग जिले से आदेश सामने आया है।
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां भी भारी बारिश की संभावना जताई है...








