केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, डोर टू डोर जनसंपर्क पर निकले सौरभ बहुगुणा
केदारनाथ में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार तेज हो चला है। मतदान को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। राज्य के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पर बड़ा दारोमदार है। ऐसे में उन्होंने भी सोमवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।
जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा केदारनाथ क्षेत्र के अंतर्गत नारायण कोटी, ऊखीमठ में डोर टू डोर जनसंपर्क करने गए तो लोगों के मध्य उनका क्रेज देखने लायक था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में ऊखीमठ के फाटा गांव में भी लोगों से मुलाकात कर वोट की अपील की।
इसके अलावा उन्होंने जामू गांव, बड़ासू गांव में आम जनमानस के साथ भेंट वार्ता की तथा फाटा बाजार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के ...








