भाजपा नेता पर पीड़ित महिला का एक और गंभीर आरोप, बेटी से भी छेड़छाड़ करता था मुकेश बोरा, गिरफ्तारी न हुई तो आत्मदाह करूंगी
NAINITAL: भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला कर्मी ने आत्मदाह की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि मुकेश बोरा ने मेरे साथ दुष्कर्म के अलावा मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता का कहना है कि मैंने सारे सबूत पुलिस को दिए हैं। अगर 24 घंटे के भीतर मुकेश बोरा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी।
पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन पर आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ-साथ उसकी बेटी पर भी बुरी नजर डाली है। बेटी से छेड़खानी के साथ आरोपी ने उसे घर से उठाने की धमकी भी दी। बेटी ने जब ये बात मां को बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद महिला ने बेटी की खातिर पुलिस से गुहार लगाई। जांच के दौरान जांच अधिकारी को तमाम स्थानों से साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए ...







