Monday, May 4News That Matters

Author: ucnnews

प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का हुआ शुभारंभ

प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का हुआ शुभारंभ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं प्लास्टिक की बोतल को बार कोड से स्कैन कर डिजिटल पेमेंट प्राप्त किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक की खपत को कम करने एवं अधिक से अधिक प्लास्टिक को रिसाइकल कर, उसे इस्तेमाल में लाने के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम को धरातल में उतारने के लिए समन्वय से कार्य किये जाएं। यह पहल चार धाम यात्रा एवं अन्य पर्यटन स्थलो में भी कूड़े की खपत को कम करते हुए स्वच्छता का वातावरण बनाने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक की समस्या संपूर्ण विश्व के लिए चुनौती बन गई है। धार्...
उत्तराखंड: फिर गरमाया स्थायी राजधानी का मुद्दा, हरदा के बयान पर भाजपा का पलटवार

उत्तराखंड: फिर गरमाया स्थायी राजधानी का मुद्दा, हरदा के बयान पर भाजपा का पलटवार

उत्तराखण्ड
गैरसैंण स्थायी राजधानी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक बार फिर सियासत गरमा दी है। हरीश ने कहा, मुख्यमंत्री रहते मैं गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना चाहता था, लेकिन विजय बहुगुणा समेत कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं ने इसका विरोध किया। कहा, मैं चाहकर भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं कर पाया। उनके इस बयान पर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पलटवार किया। कैबिनेट सुबोध उनियाल ने कहा, हरीश रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनके बयान में आश्चर्यचकित हूं। कहा, हम लोग कांग्रेस छोड़कर गए, लेकिन उसके एक साल बाद भी हरीश रावत मुख्यमंत्री रहे। फिर भी उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का निर्णय क्याें नहीं लिया। उनके बयान में ढलती उम्र का असर साफ दिखता है। हरीश रावत उत्तराखंड में झूठ बोलने की चलती-फिरती मशीन है। कहा,...
मुख्यमंन्त्री धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

मुख्यमंन्त्री धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ) इंस्टीट्यूट में 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान किये जाने के लिए पोर्टल का शुभांरभ भी किया। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अस्टिंट प्रोफेसर को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपके पास हमारे युवाओं का भविष्य निर्माण करने की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन नव चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर का यह...
बड़ी खबर, टाटा कम्पनी ने शासन को भेजा पत्र प्रदेश की 4 हजार महिलाओं को दिया नोकरी का ऑफर।

बड़ी खबर, टाटा कम्पनी ने शासन को भेजा पत्र प्रदेश की 4 हजार महिलाओं को दिया नोकरी का ऑफर।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, राज्य के नियोजन विभाग को देश की नामी कंपनी टाटा ग्रुप से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें टाटा ने अपने कर्नाटका स्थित प्लांट में उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत जॉब वेकैंसी निकाने जाने की जानकारी दी है। जल्द ही टाटा समूह इन कार्यक्रमों के अंतर्गत राज्य में नियुक्त प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। राज्य की पुष्कर धामी सरकार निरंतर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। युवाओं को देश-विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब टाटा समूह की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तराखंड से 4000 महिला अभ्यर्थियों क...
कार  के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिले महिला और पुरुष के शव ,पड़ताल में जुटी पुलिस

कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिले महिला और पुरुष के शव ,पड़ताल में जुटी पुलिस

उत्तराखण्ड
थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर खड़ी कार में एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है. साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष का शव पड़ा है.सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा तो कार में एक व्यक्ति (50 वर्षीय) और एक महिला (45 वर्षीय) मृत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले. घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि वाहन मृतक का ही था. दोनों कांठ बांग्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं और व्यक्ति वाहन चालक है, जबकि महिला विधवा है. थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि घट...
उत्तराखंड: एडमिशन से वंचित छात्रों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, ये रही डेट..

उत्तराखंड: एडमिशन से वंचित छात्रों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, ये रही डेट..

उत्तराखण्ड
सूबे के उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कारणों से प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु आखिरी मौका दिया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को आगामी 27 अगस्त से 5 सितम्बर 2024 तक पुनः समर्थ पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा सकें। समर्थ पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु स्नताक प्रथम सेमेस्टर के लिये 76030 जबकि परास्तनाक प्रथम सेमेस्टर के लिये 24895 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से किसी भी युवा को वंचित नहीं रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद, सीबीएसई एवं अन्य बोर्डों की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश से वंचित...
मदरसे में 5 बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाला मौलवी गिरफ्तार।

मदरसे में 5 बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाला मौलवी गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मदरसे में छोटी बच्चियों को उर्दू सीखाने वाले मौलवी ने कई नाबालिक बच्चियों को पॉर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ दो महीने तक शारीरिक शोषण तथा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। विगत 17 अगस्त को कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मदरसे के मौलवी द्वारा पांच बच्चियों को डरा धमका कर 2 महीने तक उनके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि मूल रूप से शाहाबाद पीलीभीत का रहने वाला मौलवी 2 महीने पूर्व ही बच्चों को उर्दू सीखाने के लिए क्षेत्र में पहुंचा था। पुलिस के अनुसार मौलवी द्वारा बच्चियों को रेप के बारे में किसी को बताने पर जादू से जिन्न निकालकर बच्चियों को परिजनों को जान से ...
टिहरी में  गदेरे में बहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी

टिहरी में गदेरे में बहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी

उत्तराखण्ड
टिहरी के आपदा प्रभावित गेंवाली गांव में दवा बांटकर वापस लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी के ग़ेवाल गदेरे में बहा गया....सूचना के बाद एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ....आपको बता दे कि बृहस्पतिवार की रात को भिलंगना ब्लाॅक के सीमांत गेंवाली गाँव में बादल फटने से तबाही मच गई थी .. बादल फटने की घटना से कई लोगों के घरों में मलबा घुस गया ... पानी के सैलाब में कई नाली कृषि भूमि चौपट हो गयी .. गाँव का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया .. साथ ही रास्ते,पैदल पुल, बिजली,पानी की लाइनें भी ध्वस्त हो गयी... आपदा प्रभावित गाँव गेंवाली में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शुक्रवार को घनसाली से 6 सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना हुई थी... शाम को टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा बांट कर घनसाली वापस वापस लौट रही थी..... तभी गेंवाल गदेरे पर बनी पुलिया बह जाने के बाद ए...
एसटीएफ उत्तराखंड ने कुमाऊँ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़ , देहरादून में लाखों की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

एसटीएफ उत्तराखंड ने कुमाऊँ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़ , देहरादून में लाखों की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
एसटीएफ ने नकली शराब फैक्ट्री बनाने वाली का नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर कड़ी करवाई की है। जिसकी जानकारी देते हुए एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ‘इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत एसटीएफ द्वारा ड्रग्स व अवैध/नकली शराब के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर कुमाऊ एसटीएफ टीम द्वारा कल रात्रि थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में एक मकान में छापा मारकर, अन्दर संचालित हो रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में नकली शराब व नकली शराब बनाने का रॉ मटेरियल बरामद किए है। जिसके चलते कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तैयार शराब को उत्तराखण्ड क...
गैरसैण में आयोजित सत्र को सीएम धामी ने बताया राज्य हित मे

गैरसैण में आयोजित सत्र को सीएम धामी ने बताया राज्य हित मे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को राज्य हित में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नही करते तो सदन और लम्बा चलता। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में कई विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। अनुपूरक बजट, सामान्य बजट की पूर्ति के लिये लाया गया है। राज्य में वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढाने तथा खर्चों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए राजस्व प्राप्ति के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। ऋण लेने की प्रक्रिया में भी कमी लाई गई है। विकास की दिशा में राज्य का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्य द्वारा प्रथम स्थान पर रहना इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा...