उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र
उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र
धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ला सकती है। बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करने की पूरी संभावना है। इधर, वित्त विभाग ने बजट बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।
फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में बजट को फाइनल टच दे दिया जाएगा। बता दें कि बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हितधारकों के सुझाव भी ले चुके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उन्होंने हितधारकों के साथ बैठक की थी।
इसके साथ अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन और सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर प्रदेश सरकार के सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुमान प्राप्त कर चुके हैं। इन पर कई दौर की समीक्षा बैठकें ...







