उत्तराखंड : IMD ने जारी किया अलर्ट निचले इलाकों में भी होगा हिमपात, उत्तराखंड में और गिरेगा तापमान
उत्तराखंड : IMD ने जारी किया अलर्ट निचले इलाकों में भी होगा हिमपात, उत्तराखंड में और गिरेगा तापमान
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार बन रहे हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ सकती है।
देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को मौ...








