Sunday, August 2News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा

उत्तराखंड : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की। सीएम धामी ने कहा कि पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। कहा कि अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों व श्रमिकों के परिवारजनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी पूरी शिद्दत से हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। उन्होंने बताया अंदर फंसे सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। उत्तरांचल क्राइ...
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश

उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश मौसम ने करवट बदली और केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। इससे पूरे प्रदेश में पारा लुढ़क गया। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। आज और कल भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से प्रदेशभर के जनपदों में घने बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे के आसपास पहले केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी शुरू हुई और करीब एक घंटे बाद धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे से बद्रीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब में वर्षा और बर्फबारी हुई। देर शाम तक यह जारी थी। इससे जोशीमठ, पीनलकोटी, गोपेश्वर व चमोली समेत अन्य निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। लोग दिनभर घरों मे...
उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना

उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को गुरु पर्व के अवसर पर देहरादून के रायपुर रोड स्थित नानकसर सतसंग सभा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। गुरु नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। राज्यपाल ने कहा की गुरु नानक देव ने अपने मूल मंत्र में सबका भला, और सब कुछ तेरा को जो संदेश दिया है वह सबसे बड़ा संदेश है। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्तरकाशी के स...
उत्तराखंड : ऊपर से खुदाई कर निकाले जाएंगे 340 घंटे से फंसे मजदूर , टनल में वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू

उत्तराखंड : ऊपर से खुदाई कर निकाले जाएंगे 340 घंटे से फंसे मजदूर , टनल में वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऊपर से खुदाई कर निकाले जाएंगे 340 घंटे से फंसे मजदूर , टनल में वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू उत्तरकाशी में 41 मजदूरों को बचाने का मिशन 15वें दिन तक पहुंच चुका है. हालांकि एक बार फिर ऑगर मशीन की खराबी ने रेस्क्यू मिशन में रुकावट पैदा कर दी है. सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की मुहिम 15वें दिन तक पहुंच चुकी है. मजदूरों को बाहर निकालने में इस्तेमाल हो रहे ऑगर मशीन में खराबी के बाद सुरंग में अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी हो रही है. इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने बताया था कि लंबवत ड्रिलिंग ज्यादा समय लेने वाला और जटिल ऑप्शन है. सीएम धामी ने टनल में चल रहे राहत और बचाव के काम के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को तुरंत निकाला जाए और उसे निकालने के लिए जो भी मशीन या तकनीक का इस्तेमाल करना है, उसे भी तुरंत ...

उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। सोमवार को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी...
उत्तराखंड : राजनाथ सिंह बोले हम पांचों राज्यों में सरकार बनाने के लक्ष्य पर कर रहे काम

उत्तराखंड : राजनाथ सिंह बोले हम पांचों राज्यों में सरकार बनाने के लक्ष्य पर कर रहे काम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राजनाथ सिंह बोले हम पांचों राज्यों में सरकार बनाने के लक्ष्य पर कर रहे काम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना में भाजपा की सरकारी बननी चाहिए। यह लक्ष्य निर्धारित कर हम काम कर रहे हैं। यह बात राजनाथ सिंह ने लामाचौड़ स्थित एक निजी विद्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। वह रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट को आशीर्वाद देने को पहुंचे थे। मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत न आने पर किसी अन्य दल का सहयोग लेने के सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आ रही है कहीं भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य जगह पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा।। इससे पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट ...
उत्तरकाशी -ऊपर से खुदाई कर निकाले जाएंगे टनल से 340 घंटे से फंसे मजदूर!

उत्तरकाशी -ऊपर से खुदाई कर निकाले जाएंगे टनल से 340 घंटे से फंसे मजदूर!

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी -ऊपर से खुदाई कर निकाले जाएंगे टनल से 340 घंटे से फंसे मजदूर! उत्तरकाशी में 41 मजदूरों को बचाने का मिशन 15वें दिन तक पहुंच चुका है. हालांकि एक बार फिर ऑगर मशीन की खराबी ने रेस्क्यू मिशन में रुकावट पैदा कर दी है. सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की मुहिम 15वें दिन तक पहुंच चुकी है. मजदूरों को बाहर निकालने में इस्तेमाल हो रहे ऑगर मशीन में खराबी के बाद सुरंग में अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी हो रही है. इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने बताया था कि लंबवत ड्रिलिंग ज्यादा समय लेने वाला और जटिल ऑप्शन है. सीएम धामी ने टनल में चल रहे राहत और बचाव के काम के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को तुरंत निकाला जाए और उसे निकालने के लिए जो भी मशीन या तकनीक का इस्तेमाल करना है, उसे भी तुरंत मंगाया जाए उत्तरकाशी टनल...
शिमला -मनाली हाइवे पर धुंध यातायात प्रभावित, बल्हघाटी में होने लगे हादसे, एडवाइजरी जारी !

शिमला -मनाली हाइवे पर धुंध यातायात प्रभावित, बल्हघाटी में होने लगे हादसे, एडवाइजरी जारी !

himachal pradesh
शिमला -मनाली हाइवे पर धुंध यातायात प्रभावित, बल्हघाटी में होने लगे हादसे, एडवाइजरी जारी ! धुंध के बीच वाहन चलाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि लोग बहुत ही कम दूरी तक देख पाते हैं. इस कारण हादसों की संख्या में भी इजाफा होने लग गया है. ऐसे में मंडी जिला पुलिस ने वाहन चालकों को एडवाइजरी जारी करके धुंध में धीमी गति और पूरी सावधानी के साथ चलने की अपील की है. मंडी. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मंडी जिला की बल्हघाटी धुंध के आगोश में आनेलगी है. आलम यह है कि रोजाना रात 12 बजे के बाद बल्हघाटी में धुंध के छा जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है और यह धुंध अगले दिन सुबह 12 बजे के बाद ही छटती है. कहीं-कहीं पर तो यह धुंध इतनी ज्यादा घनी होती है कि विजिविलिटी लगभग जीरो ही हो जाती है. इस कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है. बता दें, धुंध के बीच वाहन चलाना काफी मुश्किल होता ह...
उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम

उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम साइबर ठगों ने दून निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी को ठगी का शिकार बनाया है। पूर्व अधिकारी का यूपीआई अकाउंट हैक कर आरोपितों ने दो ट्रांजेक्शन में खाते से करीब 64 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बैंक में सूचना देने के साथ ही पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही इसमें यूपीआई के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है। राजपुर थाने को प्राप्त शिकायत के अनुसार, सहस्रधारा रोड पर कृषाली स्थित ऊषा कॉलोनी में रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विक्रम चंद्र गोयल ने शिकायत दी। बताया कि 24 अगस्त को उनके खाते से बिना उनकी जानकारी के करीब 64 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से किसी अमित कुमार मित्रा के खाते में ट्रांसफर किए गए। विक्रम चंद्र गोयल ने बताया कि वे उस दिन बिग बास्केट की वेबसाइट पर कुछ सामान खरीद रहे थे, जिसके लिए उन्होंने यूपीआई के माध्यम से भुगतान का...