उत्तराखंड पुलिस विभाग में इन पदों पर होने वाली है भर्ती, प्रस्ताव तैयार…
Job Update: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होने वाली है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। आइजी हेडक्वार्टर के स्तर पर इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती के लिए आवेदन निकाले जाएंगे। ऐसे में युवा तैयारियां शुरू कर लें।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस विभाग में कांस्टेबल के रिक्त 1550 पदों पर भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधीनस्थों के साथ बैठक के बाद भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के साथ बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। जिसके बाद अगले एक सप्ताह में भर्ती के लिए अधियाचन शासन को भेजा जा सकता है। माना जा रहा है कि शासन से हरी झंडी मिलते ही भर्ती शुरू...








