उत्तराखंडः सीएम धामी अचानक आपदा कन्ट्रोल रूम के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, दिए ये निर्देश…
उत्तराखंड में मानसून पहुंच गया है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने का अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई गई है। दूसरी ओर सीएम धामी आपदा कन्ट्रोल रूम के औचक निरीक्षण पर पुहंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश के चलते यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोका गया है। पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर प्राकृतिक झरने उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है।
वहीं ...








