ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…
उत्तराखंड विधानसभा का ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ जहां विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सदन के बाहर धारा 144 लागू की गई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता आक्रोश जता रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परीक्षाओं में धांधली, महंगाई और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो गया। इसके बाद 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ करेंगी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक मुख्य रूप में पेपर लीक मामले और अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई...








