ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ, इन्होंने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ…
Jhanda Mela 2023: देहरादून में ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ हो गया है। झण्डे जी आरोहण किया जा रहा है। इस वर्ष मेले में बहुत कुछ खास होने वाला है। तो वहीं बताया जा रहा है कि श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का पवित्र सौभाग्य जालंधर के संसार सिंह को प्राप्त हुआ है, लेकिन उनके विदेश में होने के कारण उनके पुत्र बलविंदर जीत सिंह इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। आप झंड़ा आरोहण का घर बैठे सीधा प्रसारण देख सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहली बार क्यूआर कोड स्कैन कर श्री झंडेजी मेले का लाइव प्रसारण मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंच गए हैं। श्रीझंडे जी में इस बार दिल्ली के जालंधर के संसार सिंह के पुत्र बलविंदर जीत सिंह दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे। बलविंदर सिंह के पिता संसार सिंह व...



