Monday, August 17News That Matters

Author: ucnnews

विकास के छोटे प्रोजेक्ट को आसानी से मिलेगी मंजूरी  विकास के छोटे प्रोजेक्ट को आसानी से मिलेगी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर

विकास के छोटे प्रोजेक्ट को आसानी से मिलेगी मंजूरी विकास के छोटे प्रोजेक्ट को आसानी से मिलेगी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
प्रदेश में ऑरेंज कैटेगरी के नए प्रोजेक्ट, उद्योग, निर्माणाधीन सड़कों, खदानों से उपखनिज का चुगान और विभिन्न प्रकार के विनिर्माण कार्यों को शुरू करने से पहले पर्यावरणीय मंजूरी के लिए अब दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शासन ने राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) और राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) का गठन कर दिया है। अब ये सारी मंजूरी राज्य स्तरीय प्राधिकरण व समिति के माध्यम से मिल सकेंगी। राज्य में विकास से संबंधित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दोनों महत्वपूर्ण संस्थाओं में बीते 11 माह से अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। राज्य की ओर से इससे संबंधित फाइल दो बार केंद्र को भेजी गई, लेकिन दोनों ही बार फाइल लौटा दी गई। इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से चार अक्तूबर को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके तहत राज्य...
हरिद्वार में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, चालक समेत तीन लोग घायल

हरिद्वार में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, चालक समेत तीन लोग घायल

उत्तराखण्ड
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया ।हादसे में डंपर में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना रायवाला पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुधवार को हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर के समीप एक डंपर के टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। डंपर में सड़क निर्माण की सामग्री भरी हुई थी। जो बहादराबाद से भानियाचाला जा रहा था। इस घटना में डंपर चालक इनाम, परिचालक कालू और अन्य सवार व्यक्ति आरिफ घायल हो गए। इस हादसे के बाद राजमार्ग पर करीब दस किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से किनारे किया और यातायात को दुरुस्त कराया। रायवाला से सप्त ऋषि चौकी तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कत...
अभिषेक रुहेला ने आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए

अभिषेक रुहेला ने आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शुक्रवार को जनपद स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में यूआईडीएआई दिल्ली के अधिकारी भी वर्चुअल जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं की सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आधार की आवश्यकता होती है। इसलिए जनपद की सभी तहसील और ब्लाक स्तर पर उपलब्ध आधार मशीन को क्रियाशील रखा जाय। जिलाधिकारी ने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि जनता की सहूलियत के लिए बहुउद्देश्यीय शिविरों में आधार केम्प लगाने के लिए जो भी प्रक्रिया अपनाई जानी है उसे समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ताकि दूर दराज के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकें। यूआईडीएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि जिन नागरिकों के द्वारा पिछले 10 साल से अपना आधार कार्ड में पता और पहचान अपडेट नही कराया है। उनके पते और पहचान को अपडेट किया जाना है। साथ ही जीरो...
देवभूमि पत्रकार यूनियन की रानीखेत इकाई का गठन संदीप पाठक अध्यक्ष कामरान महासचिव और अजय बने कोषाध्यक्ष

देवभूमि पत्रकार यूनियन की रानीखेत इकाई का गठन संदीप पाठक अध्यक्ष कामरान महासचिव और अजय बने कोषाध्यक्ष

उत्तराखण्ड
रानीखेत। देवभूमि पत्रकार यूनियन की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नगर इकाई का गठन किया गया। खड़ी उसके बाद बाजार पाठक भवन बाजार में आयोजित बैठक में देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने सर्वसवम्मति से नगर इकाई का गठन करते हुए संदीप पाठक को अध्यक्ष, हर्षवर्धन पंत को उपाध्यक्ष, महेश जोशी को उपाध्यक्ष कामरान कुरैशी को महासचिव, मौ0 तस्यब को सचिव, अंकित अग्रवाल को सचिव, अजय पुनेठा को कोषाध्यक्ष और अर्चित अग्रवाल को संगठन मंत्री; हेमंत मेहरा संगठन मंत्री बनाये जाने की घोषणा की। नवनियुत्तफ़ पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नई इकाई के गठन पर सभी को बधाई देते हुए कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड में पत्रकार हितों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। संगठन पिछले कई वर्षों से पत...
देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश |

देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश |

देहरादून
देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश | विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली थी। अब दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हो गए हैं। दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। इस क्रम में सतर्कता समिति ने बुधवार को विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं। शासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून दुग्ध संघ के पूर्व प्रभारी महाप्रबंधक मानसिंह पाल के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप थे। विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोप...
मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब|

मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब|

देहरादून
मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब| मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बयान दिया कि कांग्रेसी मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। गौतम के इस विवादित बयान की सियासी हलकों में खूब चर्चा रही। बुधवार को गौतम के बयान पर कांग्रेस के एतराज को लेकर प्रश्न पूछा गया तो सफाई दी कि उन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान और सोच पर टिप्पणी की थी, न कि अपनी निजी राय रखी थी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एक दिन बाद ही लड़की छेड़ने वाले बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान था कि मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की बात ही कही थी। कांग्रेस नेताओं के एतराज पर उन्होंने कहा कि वे मंदिर जाने की मंशा अपने नेता राहुल गांधी से पूछें। कांग्रेस का आरोप है कि मंगलवार ...
पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी तैयारियों का लेंगे जायज

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी तैयारियों का लेंगे जायज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बीते आठ साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम के माना स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद धामी ने बद्रीनाथ में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धाम के मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम चल रहा है और इसको पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा है। PM माना गांव जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ मे...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में आज वह सब कुछ है जो एक बेहतर शहर में होना चाहिए। गोरखपुर शहर को राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल किया है। इसमें शामिल होने के बाद शहर में तेजी हो रहे बदलाव, विकास को भी सभी लोग महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की सार्थकता तभी होगी जब हम भी स्वच्छता बढ़ाकर, विकास कार्यों को संजोए रखकर स्मार्ट बनें। वह मंगलवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के 215.97 करोड़ और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के 62.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सभी लोगों के लिए दीपावली की मंगलकामना करते हुए कहा कि नए परिसीमन से महानगर में 80 वार्ड बनेंगे और आज के लोकार्पण व शिलान्यास वाली परियोजनाओं से हर वार्ड को कुछ न कुछ विकास की सौगात मिलेगी। जलनिकासी पर मिली शाबाशी मुख्यमंत्री ने नग...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना आई सामने

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना आई सामने

राष्ट्रीय
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पांच लोगों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में राड डाल दी। इसके बाद आरोपितों ने उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। निर्भया जैसा केस, प्राइवेट पार्ट में डाला रोड गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीड़िता अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रात 9.30 बजे पीड़िता को आटो में बैठाया था। इसके बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान पीड़िता के जानने वाले 5 लोगों ने युवती को स्कॉर्पियो कार में अगवा कर लिया। फिर पांचों ने न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि ...
हिमालयी राज्यों में तैयार होगी आपदा प्रबंधन की नई नीति, सीएम कल करेंगे शुभारंभ

हिमालयी राज्यों में तैयार होगी आपदा प्रबंधन की नई नीति, सीएम कल करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
 नैनीताल : जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों के बीच आपदा प्रबंधन की नई राष्ट्रीय नीति में आपदा की पूर्व चेतावनी, तैयारी राहत-बचाव कार्य के बाद आपदा प्रभावित इलाकों में पुनर्निमाण को शामिल कर लिया गया है। उत्तराखंड समेत 11 हिमालयी राज्यों में आपदा प्रबंधन नई नीति से किए जाने का खाका नैनीताल में खींचा जाएगा। विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों के सुझाव इसमें शामिल किए जाएंगे। नैनीताल में इसको लेकर 20-21 अक्टूबर को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स्थान,गृह नई दिल्ली व डा आरएस टाेलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रिडक्सिंग रिस्क एंड बिल्डिंग री-साइलेंस:पर्वतीय राज्यों में क्षमता विकास विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में देशभर के ढाई सौ प्रतिभागियों ने शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जबकि समापन केंद्रीय राज...