Monday, August 17News That Matters

Author: ucnnews

अरुणाचल में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पढ़िए पूरी खबर

अरुणाचल में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां के तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा पीआरओ की ओर मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा गया है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया

देश-विदेश
नई दिल्ली,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल आज गीता पर दिए अपने विवादित बयान से पलट गए हैं। हिंदू धर्म पर गलतबयानी कर विवादों में आए शिवराज ने बीते दिन कहा था कि जिहाद की बात सिर्फ इस्लाम में ही नहीं बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है। हालांकि आज उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। पाटिल ने कहा कि जब उनसे जिहाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। इस्लाम ही नहीं गीता में भी जिहाद का जिक्र कांग्रेस नेता पाटिल ने बीते दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्लाम धर्म में जिहाद की हमेशा बात होती है, लेकिन यह गीता में भी है। उन्होंने दावा किया कि कुरान में ही नहीं, गीता के हिस्से में भी जिहाद का जिक्र है। महाभारत में श्री कृष्ण ने की अर्जुन से जिहाद की बात पा...
शर्लिन चोपड़ा ने खोले डार्क सीक्रेट्स, साजिद के साथ शाहरुख-सलमान के रिश्ते का भी किया जिक्र |

शर्लिन चोपड़ा ने खोले डार्क सीक्रेट्स, साजिद के साथ शाहरुख-सलमान के रिश्ते का भी किया जिक्र |

मनोरंजन
शर्लिन चोपड़ा ने खोले डार्क सीक्रेट्स, साजिद के साथ शाहरुख-सलमान के रिश्ते का भी किया जिक्र | अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद खान पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है। उन्होंने साजिद खान के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इतना ही नहीं, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को सलाखों के पीछे देखने की इच्छा भी जताई। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/lab-ke-mouse-feels-like-myra-khan-tells-the-scary-reality-of-pakistani-bigg-boss/ अभिनेत्री ने कहा, “मैंने हाल ही में #MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण, आपराधिक बल और आपराधिक धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जब मैं शिकायत दर्ज कराने पहुंची तब पुलिस ने मुझसे सबसे पहले यह पूछा कि यह घटना कब हुई थी, जिस पर मैंने जवाब दिया कि यह सब कुछ 2005 में...
‘लैब के चूहे जैसे होता है महसूस’, मायरा खान ने पाकिस्तानी बिग बॉस की बताई खौफनाक हकीकत |

‘लैब के चूहे जैसे होता है महसूस’, मायरा खान ने पाकिस्तानी बिग बॉस की बताई खौफनाक हकीकत |

मनोरंजन
'लैब के चूहे जैसे होता है महसूस', मायरा खान ने पाकिस्तानी बिग बॉस की बताई खौफनाक हकीकत | सीरियल्स की तरह टीवी जगत में रियलिटी शोज भी काफी अहमियत रखते हैं। इन दिनों भारत में कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' की चर्चा है, जिसमें टीवी जगत के कुछ सितारे बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं और अपना गेम खेल रहे हैं। पाकिस्तान में भी 'बिग बॉस' की तरह ही एक शो चलता है, जिसका नाम 'तमाशा घर' है। शो के नाम से ही साफ है कि यह काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है और इस रियलिटी शो का हिस्सा पाकिस्तान की एक्ट्रेस मायरा खान भी रही हैं और अब उन्होंने बाहर आकर 'तमाशा घर' की सारी सच्चाई बताई है। दरअसल, पाकिस्तानी सिंगर और कॉन्टेंट क्रिएटर अली गुल पीर ने अपने पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो मायरा खान के साथ बातचीत का है। इस पॉडकास्ट में मायरा 'तमाशा घर' की सच्चाई बताते हुए कह रही हैं क...
आज छठवीं बार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे पीएम मोदी, इस बार भी ये इच्छा नहीं कर सकेंगे पूरी |

आज छठवीं बार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे पीएम मोदी, इस बार भी ये इच्छा नहीं कर सकेंगे पूरी |

उत्तराखण्ड
आज छठवीं बार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे पीएम मोदी, इस बार भी ये इच्छा नहीं कर सकेंगे पूरी | बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। लेकिन पीएम मोदी इस बार भी अपनी गरुड़ चट्टी जाने की इच्छा पूरा नहीं कर सकेंगे। आज शुक्रवार को पीएम मोदी 7 बजकर 55 मिनट पर केदारनाथ पहुंचेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य आला नेता व प्रशासनिक अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री, केदारनाथ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 13 किमी लंबे सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही पुनर्निर्माण के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लेंगे। शुक्रवार को केदारनाथ में लगभग अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल ट...
सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा, इस बार फिर छाए पीएम मोदी, खास हैं तस्वीरें |

सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा, इस बार फिर छाए पीएम मोदी, खास हैं तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा, इस बार फिर छाए पीएम मोदी, खास हैं तस्वीरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार बाबा केदार के द्वार पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा बांधे पीएम मोदी का अंदाज भी खास रहा। पीएम मोदी जब भी केदारनाथ धाम आते हैं तो उनका परिधान खास ही हाेता है। वहीं उनका खास अंदाज भी लोगों को खूब भाता है। जानकारों की मानें तो पीएम मोदी ने जो पोशाक पहनी है उसे हिमाचल का खास परिधान चोला डोरा करते हैं। इससे पहले भी तीन बार पीएम मोदी जब केदारनाथ आए थे उनका पहनावा काफी चर्चा में रहा था। साल 2019 में जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे तब भी पीएम का पहना...
टैक्सी में सफेद नंबर प्लेट पर लगेगी रोक, विभाग ने वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को दी हिदायत |

टैक्सी में सफेद नंबर प्लेट पर लगेगी रोक, विभाग ने वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को दी हिदायत |

उत्तराखण्ड
टैक्सी में सफेद नंबर प्लेट पर लगेगी रोक, विभाग ने वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को दी हिदायत | नियमानुसार टैक्सी के लिए पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए। अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में -टैक्सी में बैठने से घटती है अफसरों की शान, बदल दी पीली पट्टी की पहचान- शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की थी।अब विभाग के स्तर से इस संबंध में आदेश जारी किया जा रहा है। सचिवालय के अफसरों के टैक्सी में पीली के बजाए सफेद नंबर प्लेट इस्तेमाल पर रोक लगेगी। राज्य संपत्ति विभाग इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करने जा रहा है। वहीं, सफेद नंबर प्लेट वाली टैक्सी का इस्तेमाल कर रहे अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है। सचिवालय में मोटर व्हीकल एक्ट का माखौल उड़ाते हुए कई अफसर टैक्सी पर सफेद नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार टैक्सी के लिए पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए। अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में -टैक्सी म...
मिल गई राजाजी की ‘रानी’, बैटरी खत्म होने से नहीं हो पा रही बाघिन की मॉनीटरिंग |

मिल गई राजाजी की ‘रानी’, बैटरी खत्म होने से नहीं हो पा रही बाघिन की मॉनीटरिंग |

देहरादून
मिल गई राजाजी की 'रानी', बैटरी खत्म होने से नहीं हो पा रही बाघिन की मॉनीटरिंग | करीब एक महीने पहले राजाजी टाइगर रिजर्व की रानी नाम की बाघिन लापता हो गई थी। अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। इस दौरान बेरीवाड़ा और रामगढ़ रेंज में बाघ के पदचिह्न मिले थे। माप लेकर इनका मिलान कराया गया और दोनों रेंज में ट्रैप कैमरे बढ़ाए गए। एक महीने से लापता बाघिन राजाजी टाइगर रिजर्व में ही है। बेरीवाड़ा रेंज में लगाए गए ट्रैप कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बाघिन के गले में दिसंबर 2020 में लगाया गया सेटेलाइट रेडियो कॉलर भी सुरक्षित है। हालांकि, उसकी बैटरी खत्म होने से बाघिन की मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही है। शिवालिक वृत्त के वन संरक्षक एवं राजाजी टाइगर रिजर्व के कार्यवाहक निदेशक राजीव धीमान ने बताया कि करीब एक महीने पहले रानी नाम की बाघिन ल...
मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान, मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम हिंदी में भी पढ़ाना शुरू होगा

मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान, मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम हिंदी में भी पढ़ाना शुरू होगा

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर एलान किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार यूपी में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू करवा रही है। इसके लिए कुछ किताबों को हिंदी में प्रिंट करवा दिया गया है और इसके लिए गठित कमेटी लगातार काम कर रही है।...
पीएम मोदी फिर आएंगे अयोध्या दौरे पर, देखेंगे मंदिर निर्माण की प्रगति

पीएम मोदी फिर आएंगे अयोध्या दौरे पर, देखेंगे मंदिर निर्माण की प्रगति

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार देर रात को की है। इसी के साथ ही मोदी के आने की सूचना प्रकाशित की थी। मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल मे अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। 2 साल बाद पीएम मोदी फिर अयोध्या रहे हैं वे रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। साथ ही साथ योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव के मुख्य अतिथि भी पीएम नरेंद्र मोदी होंगे। पीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रधान...