मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने जताया दुख
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर का जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा 'मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।' मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मुलायम सिंह से जुड़ी कई यादें ट्विटर पर साझा की है।
पीएम मोदी ने कहा, 'मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित क...








