यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी, CM योगी ने विभागों को दिया 15 नवंबर का अल्टीमेटम
लखनऊ, राजधानी लखनऊ में शनिवार से होने वाली आल इंडिया रोड कांग्रेस से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभाग को बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सड़कों की मरम्मत का प्रदेशव्यापी अभियान जल्द शुरू करें। इसके साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) को पीपीपी मोड पर सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है, जिससे कि निजी निजी निवेश को प्रोत्साहन मिले।
प्रदेशव्यापी गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 की शुरुआत ही प्रदेशव्यापी गड्ढामुक्त सड़कों (Pothole Free Roads Drive) के अभियान से हुई और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में यह बड़ा प्रदेशव्यापी अभियान चलाने जा रहे हैं। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिया कि सड़कों की गड्ढामुक्ति के लिए जल्द ही प्रदेशव्यापी अभियान ...








