ऑल्टो गाड़ी टोंस नदी में गिर कर हुई दुर्घटनाग्रस्त
विकासनगर : थाना त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड पर शनिवार को ग्राम अणु के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां ऑल्टो वाहन टोंस नदी में गिर गया।
हादसे में कार चालक नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश लापता हो गया है। चालक की खोजबीन में तलाश अभियान जारी है।
स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर उक्त वाहन तक पहुंचकर चालक की खोजबीन की गई। उक्त वाहन को बाहर निकालने व वाहन चालक की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम व गोताखोर टीम को अवगत करा दिया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है।
कोरुवा-क्वारना मोटर मार्ग पर यूटीलिटी खाई में गिरी, एक की मौत
कोरूवा-क्वारना मोटर मार्ग पर किलोमीटर चार पर चियाधार खेड़ा के पास एक यूटीलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को सीएच...








