थैंक गॉड का ट्रेलर हुआ रिलीज, मॉडर्न चित्रगुप्त बन लोगों को हंसाने की कोशिश करते दिखे अजय |
थैंक गॉड का ट्रेलर हुआ रिलीज, मॉडर्न चित्रगुप्त बन लोगों को हंसाने की कोशिश करते दिखे अजय |
बॉलीवुड के सिंघम और सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले काफी दिनों से अजय अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। जहां कल फिल्म से सिद्धार्थ और अजय का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, वहीं आज जैसा वादा किया गया था 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जारी किए गए ट्रेलर में सिद्धार्थ और अजय सबको गुदगुदाने की कोशिश रहे हैं।
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'थैंक गॉड' के तीन मिनट और नौ सेकेंड के इस ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन ने अपनी जुगल बंदी से दर्शकों को हंसाने की कोशिश की है। कॉमेडी के साथ-साथ इमोशंस का तड़का लगाते हुए निर्देश...








