Tuesday, August 18News That Matters

Author: ucnnews

विधानसभा चुनाव में आप ने पहली बार तीसरे विकल्प का दावा कर 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे |

विधानसभा चुनाव में आप ने पहली बार तीसरे विकल्प का दावा कर 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे |

उत्तराखण्ड
विधानसभा चुनाव में आप ने पहली बार तीसरे विकल्प का दावा कर 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे | विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आप ने पंचायत चुनावों को रणनीति और दमदार तरीके से लड़ने की बात कही थी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आप के पास पंचायत स्तर पर पार्टी को खड़ा करने के लिए हरिद्वार पंचायत चुनाव को अवसर में बदलने का मौका था, लेकिन हालात ये हैं कि पार्टी को प्रत्याशी तक ही नहीं मिल रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में कदम रखने वाली आम आदमी पार्टी को हरिद्वार पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों में से मात्र सात पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिले में चुनाव लड़ने लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिल रहे हैं। आम आदमी...
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हुई हादसे का शिकार ।

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हुई हादसे का शिकार ।

उत्तराखण्ड
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हुई हादसे का शिकार । टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 12 जवान सवार बताए जा रहे हैं। सभी जवानों के सुरक्षित है। वहीं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राहत-बचाव कार्य जारी है। उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुबह एक हादसा हो गया। 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। राहत-बचाव कार्य में जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी जावन सुरक्षित है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/sainik-schools-will-open-in-dehradun-and-rudrapur-in-the-state-meeting-held-under-the-chairmanship-of-chief-secretary-dr-ss-sandhu/ गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे परआईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथ...
सीएम धामी ने सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- दोहरा चरित्र दिखा रही पार्टी |

सीएम धामी ने सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- दोहरा चरित्र दिखा रही पार्टी |

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- दोहरा चरित्र दिखा रही पार्टी | सीएम धामी ने कहा कि एक तरफ देश में जहां कांग्रेस सीबीआई पर सवाल उठा रही थी और उसके दफ्तरों पर प्रदर्शन कर रही थी, उत्तराखंड में वही कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/travelers-visiting-the-valley-of-flowers-also-marked-their-presence-at-hemkund-sahib/ उत्तराखंड में विभिन्न भर्तियों में धांधली को लेकर कांग्रेस की ओर से की जा रही सीबीआई जांच की मांग पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अपना दोहरा चरित्र दिखा रही है। एक तरफ देश में जहां कांग्रेस सीबीआई पर सवाल उठा रही थी और उसके दफ्तरों पर प्रदर्शन कर रही थी, वहीं उत्तराखंड में वही कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है। यह भी पढ़े :- htt...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिफारिशों को एक मजबूत भू कानून की दिशा में अनूठी पहल बता रहे हैं |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिफारिशों को एक मजबूत भू कानून की दिशा में अनूठी पहल बता रहे हैं |

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिफारिशों को एक मजबूत भू कानून की दिशा में अनूठी पहल बता रहे हैं | इन दिनों उत्तराखंड में पांच प्रमुख मुद्दों पर सियासत गरमाई हुई है। एक और जहां युवा सड़कों पर उतरे हैं, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश में जुटा है। अमर उजाला ने इन पांच मुद्दों की पड़ताल की। उत्तराखंड की सियासत को इन दिनों पांच प्रमुख मुद्दे खूब गरमा रहे हैं। इनमें नियुक्तियों में धांधली और बैक डोर एंट्री को लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व विधानसभा की भर्तियों पर जांच का शिकंजा कस चुका है। महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे पर सियासी जोर आजमाइश भी तेज है। भू कानून समिति की सिफारिशों पर छिड़े संग्राम ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिफारिशों को एक मजबूत भू कानून की दिशा में अनूठी पहल बता रहे हैं, तो वहीं विपक्ष इसे सिरे से खारिज ...
फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति की दर्ज ।

फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति की दर्ज ।

उत्तराखण्ड
फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति की दर्ज । राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्र्स्ट की ओर से बताया गया कि 10 अक्तूबर को दोपहर 01 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कहा गया कि दस अक्तूबर तक यात्रा चलेगी इसलिए यात्री दर्शन के लिए आ सकते हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेका। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/along-with-chief-minister-yogi-adityanath-uttar-pradesh-assembly-speaker-satish-mahana-expressed-grief-over-the-death-of-arvind-giri- ...
प्रदेश में देहरादून और रुद्रपुर में खुलेंगे सैनिक स्कूल । मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु अध्यक्षता में हुई बैठक |

प्रदेश में देहरादून और रुद्रपुर में खुलेंगे सैनिक स्कूल । मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु अध्यक्षता में हुई बैठक |

उत्तराखण्ड
प्रदेश में देहरादून और रुद्रपुर में खुलेंगे सैनिक स्कूल । मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु अध्यक्षता में हुई बैठक | प्रदेश में अभी मात्र एक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में है। जिसका पूरा संचालन रक्षा मंत्रालय करता है। हालांकि रुद्रप्रयाग जिले में भी सैनिक स्कूल खोलने की कवायद पिछले कई साल से चल रही है। शिक्षा सचिव के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्यों से मानकों को पूरा करने वाले स्कूूलों के प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रदेश में देहरादून और रुद्रपुर में सैनिक स्कूल खुलेंगे। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर फैसला ले लिया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक देहरादून में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और रुद्रपुर में एएन झा इंटर कालेज को सैनिक स्कूल के रूप में चलाने का प्रस्ताव है। जिसे मंजूरी के लिए के...
भाजपा नेता अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से हुई मौत, गोला गोकर्णनाथ से पांचवीं बार दर्ज की थी जीत

भाजपा नेता अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से हुई मौत, गोला गोकर्णनाथ से पांचवीं बार दर्ज की थी जीत

उत्तरप्रदेश
लखीमपुर,लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्ण नाथ सीट से पांचवीं बार जीत दर्ज करने वाले विधायक अरविंद गिरि की मंगलवार सुबह आर्ट अटैक से मौत हो गई। खास बात यह है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और लखीमपुर से लखनऊ जा रहे थे। अरविंद गिरि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अपने गोला स्थित आवास से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। विधायक की गाड़ी अटरिया के पास पहुंची थी, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। विधायक के सीने में तेज दर्द शुरू हो गया था। उन्होंने ड्राइवर को अपनी तबियत के बारे में अवगत कराया। ड्राइवर ने तत्काल किसी को जानकारी दी। लेकिन, जब तक अरविंद गिरि को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उनकी सांस थम चुकी थी।  यह सूचना पूरे जिले में सनसनी की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम विधायक निवास पहुंचने लगा। अभी  एक दिन पहले ही गोला की छोटी काशी के कारिडोर बनने को लेकर विधायक अरविंद गिरि बहुत उत्साहित दिख रहे थे। इस कार्य...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिल सकती हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिल सकती हरी झंडी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। इसमें विधानमंडल का मानसून सत्र भी शामिल है। लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 11 बजे से कैबिनेट की बैठक है। इस बैठक में 19 सितम्बर को प्रस्तावित मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती है। आज की कैबिनेट में इसके प्रस्ताव के साथ करीब एक दर्जन प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। प्रदेश कैबिनेट नई एमएसएमई और सौर ऊर्जा नीति को भी मंजूरी दे सकती है। राज्य सरकार की नई एमएसएमई नीति और सौर ऊर्जा नीति समेत विभिन्न विभागों के एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में दो नई नगर पंचायतों के गठन के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। इनमें से एक नगर पंचायत अयोध्या में मां कामाख्या और ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अरविंद गिरि के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अरविंद गिरि के निधन पर जताया शोक

उत्तराखण्ड
लखनऊ, लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि के मंगलवार को निधन पर चारों तरफ शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अरविंद गिरि के निधन पर शोक जताया है। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से पांच बार और लगातार चार बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि का मंगलवार को अपने क्षेत्र से लखनऊ आते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक श्री अरविंद गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा है कि लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरवि...
आपदा महामारी और दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों को कक्षा एक से 12 वीं तक की स्कूली शिक्षा की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी

आपदा महामारी और दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों को कक्षा एक से 12 वीं तक की स्कूली शिक्षा की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा, महामारी और दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों को कक्षा एक से 12 वीं तक की स्कूली शिक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत इन बच्चों को पुस्तकें, वर्दी, बैग, जूते, मौजे व लेखन सामग्री निश्शुल्क दी जाएगी। सरकार ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तरह प्रथम चरण में बालिका आवासीय विद्यालय खोलने का भी निर्णय लिया है, जिसका नामकरण उत्तराखंड की ही महिला के नाम पर होगा। सरकार प्रदेश के दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शिक्षकों के लिए शिक्षक आवास भी बनाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणाएं कीं। कार्यक...