देहरादून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए चलेगा अभियान ।होगी वाहनों के प्रदूषण की जांच |
देहरादून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए चलेगा अभियान ।होगी वाहनों के प्रदूषण की जांच |
दून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए अभियान चलेगा। परिवहन विभाग की टीमें सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को मौके पर ही नोटिस थमाने के साथ ही चालान किए जाएंगे। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है।
केंद्र सरकार ने देहरादून और ऋषिकेश को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया है। इसके तहत दोनों शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाना है। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों की प्रदूषण जांच और जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह प्रस्ताव पास कर परिवहन विभाग को बजट दे दिया है।
यह भी ...








