Tuesday, August 18News That Matters

Author: ucnnews

बिहार में कानून मंत्री पर विवाद जारी; आवश्यक फैसला लें नीतीश-तेजस्वी- बोली कांग्रेस

बिहार में कानून मंत्री पर विवाद जारी; आवश्यक फैसला लें नीतीश-तेजस्वी- बोली कांग्रेस

देश-विदेश
पटना,  सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में विधि मंत्री बनाए गए पटना के बाहुबली अनंत सिंह के करीबी एमएलसी कार्तिक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। कार्तिक कुमार के स्थान पर अब  गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री डा. शमीम अहमद को नया विधि मंत्री बनाया गया है। वहीं कार्तिक को अब बिहार के गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नए मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर कैबिनेट सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि पहली सितंबर तक के लिए हाईकोर्ट ने कार्तिक कुमार को जमानत दी थी। विवादों में घिरे रहे कार्तिक  16 अगस्त को कार्तिक कुमार को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद था। उन पर अपहरण के एक मामले में फरार होने को लेकर वारंट जारी हुआ था। इसके बाद से कार्तिक सिंह पर बीजेपी काफी हमलावर थी। यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी क...
पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पढ़ें देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड के मौसम का अपडेट |

पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पढ़ें देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड के मौसम का अपडेट |

उत्तराखण्ड
पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पढ़ें देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड के मौसम का अपडेट | मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और गर्जन के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=36476&action=edit मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और गर्जन के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गर्जन के साथ बारिश के आसार ह...
परिवार के पांच सदस्यों के शवों का मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार ।

परिवार के पांच सदस्यों के शवों का मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार ।

उत्तराखण्ड
परिवार के पांच सदस्यों के शवों का मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार । ऋषिकेश में रानीपोखरी के नागाघेर में हैवानियत का शिकार हुए परिवार के पांच सदस्यों के शवों का मंगलवार को ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चिता की आग में मां चिंता और उसकी तीन मासूमों बेटियों के सपने भी जलकर राख हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार से पहले जब हत्या के आरोपी महेश की पत्नी नीतू की मां मुनिया देवी, भाभी पूनम मिश्रा और मौसी सुशीला देवी को शवों के अंतिम दर्शन कराए गए तो वह कटे हुए गले देखकर खुद को संभाल नहीं पाईं। उनके रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सोमवार को रानीपोखरी के नागाघेर में महेश तिवारी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बुजुर्ग मां बीतन...
विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति श्री गणेश आज शुभ मुहूर्त में विराजेंगे पंडालों और घरों में ।

विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति श्री गणेश आज शुभ मुहूर्त में विराजेंगे पंडालों और घरों में ।

उत्तराखण्ड
विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति श्री गणेश आज शुभ मुहूर्त में विराजेंगे पंडालों और घरों में । विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति श्री गणेश आज शुभ मुहूर्त में पंडालों और घरों में विराजेंगे। गणेश चतुर्थी पर हर गली और नुक्कड़ पर मंगलमूर्ति की मूर्ति स्थापित की जाएगी। गजानन को उनके पसंदीदा मोदक का भोग लगाया जाएगा। बुधवार से शुरू हुए आयोजन दस दिन तक चलेंगे। ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश का जन्मोत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी यानी 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि श्री गणेश को प्रथम पूजनीय देव माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर रात में चंद्रदेव के दर्शन नहीं करना चाहिए। 30 अगस्त की शाम 3.33 बजे से शुरू होने वाली चतुर्थी तिथि 31 अगस्त को शाम 3.22 बजे समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। उन्होंने ...
बागेश्वर के व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

बागेश्वर के व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
बागेश्वर, बागेश्वर के व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एसबीआइ कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एनी डेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर धनराशि निकाल ली थी। उसे न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भिलकोट, भतौड़ा गांव निवासी नवीन चंद्र जोशी पुत्र सुरेश चंद्र जोशी ने बीते 21 जून 2021 को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एसबीआइ यूनो मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए गूगल सर्च किया। अज्ञात ने एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा। उनके एसबीआइ खाते से 5,03,906 रुपये निकाल लिए। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने अभियोग पंजीकृत कराया। मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाने के निर्देश साइबर सैल को दिए। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, आपरेशन अंकित कंडारी के कुशल पर्यवेक्षण में टीम बनी। निरीक्षक ...
कोयला तस्करी मामले में ममता बनर्जी के भतीजे को फिर समन

कोयला तस्करी मामले में ममता बनर्जी के भतीजे को फिर समन

राजनीतिक
कोलकाता । कोयला तस्करी मामले में ईडी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को तलब किया है। अभिषेक को शुक्रवार को कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक से पूछताछ के लिए दिल्ली से ईडी के अधिकारी कोलकाता आएंगे।गौरतलब है कि कल ममता बनर्जी ने आशंका जताई थी कि कोयला तस्करी मामले में केंद्रीय एजेंसी अभिषेक को तलब कर सकती है। बता दें कि ईडी भी बंगाल में कोयला के अवैध खनन व तस्करी के मामलों की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी इससे पहले भी अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से भी पूछताछ कर चुकी है। कुछ माह पहले ईडी ने रुजिरा बनर्जी से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। उनके दो बैंक खातों के बारे में पूछताछ की गई थी। इसके अलावा अन्य आरोपितों के मोबाइल फोन से स्क्रीनशाट दिखाकर भी उनसे...
जहरीली गैस की चपेट में आने से सीओ समेत 35 लोग बेहोश

जहरीली गैस की चपेट में आने से सीओ समेत 35 लोग बेहोश

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर : उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी, एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल नहीं चला गैस का पता मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी ली और तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। ...
योगी सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

योगी सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने प्रदेश के कई विभागों को अपने कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा है। अपर परिवहन आयुक्त वीके सोनकिया की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर यह पत्र पुलिस विभाग, ट्रैफिक, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, स्थानीय निकाय, बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा को जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं एवं इनमें मरने वालों की संख्या नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा पर विशेष बल दे रही है। मुख्य सचिव ने भी इस वर्ष और बीते वर्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में गत वर्ष के सापेक्ष वर्तमान 10 ...
नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड कुमाऊं का शिक्षक गिरफ्तार, 40 छात्रों को दिया था पेपर |

नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड कुमाऊं का शिक्षक गिरफ्तार, 40 छात्रों को दिया था पेपर |

उत्तराखण्ड
नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड कुमाऊं का शिक्षक गिरफ्तार, 40 छात्रों को दिया था पेपर | आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। उसने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और गिरफ्तारी की है। मंगलवार को कुमाऊं में लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक एसटीएफ 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी शिक्षक बलवंत यूपी के नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड बताया जा रहा है। बलवंत पहले पीसीओ चलाता था। उसके बाद इलेक्ट्रानिक सामान बेचता था। इसके बाद वह शिक्षक बना। http://http://uttaranchalcrimenews.com/seeing-the-cruelty-of-the-father-and-the-dead-body-of-...
उत्तराखंड में  दो सितंबर तक ख़राब रहेगा मौसम पहाड़ी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी |

उत्तराखंड में  दो सितंबर तक ख़राब रहेगा मौसम पहाड़ी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में  दो सितंबर तक ख़राब रहेगा मौसम पहाड़ी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी | मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तराखंड में अभी दो सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधि...