Wednesday, August 19News That Matters

Author: ucnnews

CM योगी आदित्यनाथ का पुलिस विभाग को तोहफा, 144 आवासीय भवनों का किया लोकार्पण

CM योगी आदित्यनाथ का पुलिस विभाग को तोहफा, 144 आवासीय भवनों का किया लोकार्पण

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर पुलिस विभाग के 144 आवासीय एवं अनावासीय भवनों का लोकार्पण किया। बता दें कि इनमे आगरा, कौशांबी, अलीगढ़ सहित कई जिलों के पुलिस भवन शामिल हैं। पुलिस विभाग के 144 आवासीय एवं अनावासीय भवनों के लोकार्पण के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं 260 करोड़ की इन 144 परियोजनाओं को दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल को सौंपते हुए अत्यंत खुश हूं लखनऊ से पुलिस विभाग के 144 आवासीय/अनावासीय भवनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण मुझे प्रसन्नता है कि पांच वर्षों के अंदर किए गए कार्यों का परिणाम हम सब के सामने है। पांच वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की छवि एक ऐसे राज्य के रूप में थी जो दुनिया और देश में बीमारु प्रदेश के रूप में गिना जाता था। जहां पर विकास की कोई सोच नहीं की जो धारणा बन चुकी थी उसका कारण था बदतर कानून व्यवस्था। सीएम योगी न...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेलीकाप्टर से पहुंचकर अमृता अस्पताल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेलीकाप्टर से पहुंचकर अमृता अस्पताल का किया उद्घाटन

देश-विदेश
फरीदाबाद फरीदाबाद औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को बुधवार को अमृता अस्पताल  के रूप में चिकित्सीय क्षेत्र की बड़ी सौगात मिली है। हालांकि अस्पताल का निर्माण माता अमृतानंदमयी मिशन ट्रस्ट की ओर से किया गया है और इसे निजी क्षेत्र का ही माना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेलीकाप्टर से पहुंचकर अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। लेकिन ट्रस्ट की प्रमुख आध्यात्मिक गुरु मां अमृतानंमयी की जिस तरह से सेवा भावना वाली छवि है, उसे देखते हुए इस अस्पताल का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों को बेहद रियायती दर पर देने की बात भी अस्पताल से जुड़े अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसका स्वरूप क्या होगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा।  यह एशिया का सबसे बड़ा निजी अस्पताल है। प्वाइंट्स में जानें खास बातें- फरीदाबाद के सेक्टर-88 में निर्मित...
विवादित टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक टी राजा को किया सस्पेंड

विवादित टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक टी राजा को किया सस्पेंड

देश-विदेश
नई दिल्ली, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक राजा सिंह पर भाजपा ने एक्शन लिया है। भाजपा ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी पर मचे बवाल के बाद भाजपा की किरकिरी हो रही थी। भाजपा ने राजा सिंह के बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। पार्टी ने 10 दिन के अंदर इसकी वजह बताने को कहा है। बता दें कि पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले में तेलंगाना पुलिस राजा सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें मंगलवार सुबह को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया है। राजा सिंह का वीडियो वायरल गौरतलब है कि विधायक राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथि...
राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है।

राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है।

उत्तराखण्ड
राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है। राजधानी देहरादून के पास मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा के बाद जिला प्रशासन की ओर से जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में राहत केंद्र बनाया है। जहां सरखेत और आसपास के 12 से अधिक परिवार रह रहे हैं। राहत केंद्र में हालांकि जिला प्रशासन की ओर से भोजन, रहने, स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की है, लेकिन यहां रहे रहे लोग अभी भी सदमे और दहशत में हैं। राहत केंद्र में रहने वाले परिवारों का कहना है कि 19 अगस्त की वह काली रात को याद कर उनकी रूह कांप जा रही है। अपने मकान, खेत, सामान आदि आपदा की भेंट चढ़ने का दुख तो उन्हें हैं, लेकिन वह इसके लिए भगवान का शुक्रगुजार करना भी नहीं भूल रहे हैं कि उनकी जान बच गई। राहत केंद्र में परिवार के साथ रह रही सरखेत निवासी कांति पंवार बताती हैं...
माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, फूलपुर से सांसद रहे माफिया अतीक अहमद पर सरकार के शिकंजा कसने के कारण उसके दूसरे बेटे उमर अहमद ने भी सीबीआइ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दो लाख रुपया के इनामी उमर अहमद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर सीबीआइ ने अतीक अहमद के पुत्रों पर लगातार शिकंजा कसा। अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का प्रयागराज तथा कौशाम्बी में अवैध निर्माण गिराने के बाद पुत्रों पर शिकंजा कसा गया। अतीक के छोटे बेटे मोहम्मद अली अहमद ने प्रयागराज की कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि बड़े बेटे मोहम्मद उमर अहमद ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मोहम्मद उमर अहमद 27 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने अभी रिमांड नहीं मांगी है। उमर के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो चुकी है। उमर पर दो लाख का इनाम घोषित था। लखनऊ के कृष्णानगर में बिल्डर मोहि...

भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा की, कुमाऊं के इन चेहरों को म‍िली जगह

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुमाऊं को खास तरजीह दी गई है, लेकिन संगठन के पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया गया है। कुल 37 पदाधिकारियों की टीम में 20 पदाधिकारी कुमाऊं से हैं, जिनमें अधिकांश युवा हैं। इन नए पदाधिकारियों पर अब मिशन-2024 की जिम्मेदारी है। इस युवा टीम पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरें रहेंगी। मदन कौशिक को हटाने के बाद महेंद्र भट्ट के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नए टीम की तैयारी शुरू हो गई थी। इसमें पहले से चर्चा थी कि नए कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। हालांकि टीम के पुराने पदाधिकारियों की भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश महामंत्री का सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। पिछली टीम में भी कुमाऊं से ही दो महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी शामिल थे। इन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। इनकी जगह...
पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में घायल हुए चंपावत जिले के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने देर रात अंतिम सांस लिए

पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में घायल हुए चंपावत जिले के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने देर रात अंतिम सांस लिए

उत्तराखण्ड
लोहाघाट : बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल  उम्र 50 वर्ष घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार रात 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद का पार्थिव शरीर विमान से पैतृक गांव पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिनों वाहन दुर्घटना में उनके सिर, पेट और पैर में गंभीर चोट आई थी। उनका उपचार नगर के एम्स अस्पताल में चल रहा था। अरुणाचल प्रदेश के चौथी बटालियन में तैनात नंदन सिंह डेढ़ माह पूर्व अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर गए हुए थे। बीते सोमवार की देर रात उनके शहीद होने की खबर मिलते उनके घर में लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा है। पिथौरागढ़ के दिनेश सिंह बोहरा भी हो गए थे शहीद बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम के...
यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन की दाखिल

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन की दाखिल

उत्तराखण्ड
देहरादून : कैंट की किमाड़ी रोड पर बीच सड़क पर टेबल कुर्सी लगाकर शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन दाखिल कर दी है। बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई है दून पुलिस वह मंगलवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। बॉबी कटारिया के आत्मसमर्पण की सूचना पाकर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थना पत्र कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि बॉबी कटारिया ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। बॉबी कटारिया के बारे में पता किया जा रहा है इसके लिए अलग-अलग जगह वृष्टि में लगा दी गई है। कौन है बॉबी कटारिया बॉबी कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाले हैं। बॉबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहत...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब नशे का कारोबार, चलने लगा चाबुक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब नशे का कारोबार, चलने लगा चाबुक

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से पटरी से उतरी कानून-व्यवस्था को क्रमवार सुधारने में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब नशे का कारोबार करने वाले हैं। अवैध संपत्ति एकत्र करने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों दंगाइयों पर भी शिकंजा कसा था। अब उनका लक्ष्य नशे का कारोबार करने वाले लोग हैं। इनके खिलाफ भी एक्शन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में दंगाइयों के बाद अब नशे के सौदागरों पर सरकार का चाबुक चल रहा है। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की भी संपत्ति जब्त होगी। दंगाइयों की तरह ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदेश के शराब माफिया के पोस्टर लगेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह सभी सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं, इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए। प्रदेश में अवैध शराब के कारोबा...
लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक, महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी की भेट

लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक, महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी की भेट

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 को लेकर बेहद गंभीर है। देश को सर्वाधिक 80 सांसद देने वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सीट लेने के प्रयास में लगी है। इसी को लेकर लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की बड़ी बैठक है। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में बैठक करने के बाद मंगलवार को लखनऊ में चार क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। धर्मपाल सिंह ने इस बैठक से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर भेंट भी की। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद धर्मपाल सिंह मंगलवार को पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदेशभर के पदाधिकारियों के साथ उनकी पहली बैठक होगी। इसमें परिचय की...