बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन
बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक आया है। वे गोवा गई हुई थी। उनका निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि हिसार के भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने की है। सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं। सोनाली फोगाट बिग बास में प्रतिभागी बन प्रचलित हो गई थी तो वहीं आदमपुर विधानसभा पर बीजेपी की ओर से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
सोनाली फोगाट कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में थी और कुलदीप बिश्नोई को लेकर विरोध जता रही थी। हाल में ही कुलदीप बिश्नाई और सोनाली फोगाट के बीच मतभेद दूर होने की बात भी सामने आई, क्योंकि कुलदीप बिश्नोई उनसे मिलने पहुंचे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। सोनाली ने भी इस बात पर सहमति जताई थी।
बता दें क...








