Wednesday, August 19News That Matters

Author: ucnnews

102 साल के बुजुर्ग ने खोला फिटनेस का राज, बताया- इस 3 चीजों का साथ बनाए रखेगा जवान

102 साल के बुजुर्ग ने खोला फिटनेस का राज, बताया- इस 3 चीजों का साथ बनाए रखेगा जवान

राष्ट्रीय
102 साल के बुजुर्ग ने खोला फिटनेस का राज, बताया- इस 3 चीजों का साथ बनाए रखेगा जवान द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स में पायलट के तौर पर काम कर चुके 102 साल के एक शख्स ने राज बताया है कि अगर आप अपनी जिंदगी में अच्छा म्यूजिक, अच्छा खाना और बेहतरीन वाइन का साथ बनाए रखते हैं तो आप लंबे समय जवानी का आनंद ले सकते हैं. बता दें कि 102 साल के इस बुजुर्ग का नाम हैरी गैंपर है, उन्होंने पिछले हफ्ते ही अपना 102वां बर्थडे मनाया है. बुजुर्ग ने मनाया अपना 102वां जन्मदिन द मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एयरफोर्स के पूर्व पायलट हैरी गैंपर का जन्म साल 1920 में हुआ था. वो इस वक्त स्कॉटलैंड के South Ayrshire में रहते हैं. जब हैरी गैंपर साल 2020 में 100 वर्ष के हुए थे तब वो अपना बर्थडे धूमधाम से नहीं मना पाए थे क्योंकि उस वक्त कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा था. हालांकि अपन...
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा हो गया।

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा हो गया।

उत्तराखण्ड
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े ;- http://uttaranchalcrimenews.com/the-up-government-changing-its-decision-within-24-hours-once-again-gave-the-responsibility-of-the-dm-of-varanasi-to-ias-kaushal-raj-sharma/ एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में...
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर |

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर |

उत्तराखण्ड
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर | धर्मनगरी हरिद्वार से निकलकर विभिन्न गांवों से होकर गुजर रही गंगा जीवनदायिनी के साथ ही रौद्र रूप भी ले लेती है। सामान्य दिनों में 290 मीटर के आसपास गंगा का जलस्तर रहता है लेकिन पहाड़ों पर होने वाली बरसात से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो जाती है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने से प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इससे निचले गांवों के किसानों के खेतों में पानी भी घुस गया। उधर, एक अगस्त से दो दिन के भारी बारिश के अलर्ट से जनपद के बाढ़ संभावित 97 गांवों के ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्हें बाढ़ के भय से अपनी फसलों और अपनी चिंता सता रही है। धर्मनगरी हरिद्वार से निकलकर विभिन्न गांवों से होकर गुजर रही गंगा जीवनदायिनी के साथ ही रौद्र रूप भी ले लेती है। सामान्य दिनों में 290 म...
नैनीताल बैंक अधिकारी संवर्ग भर्ती में मिलेगी शानदार सैलरी, आज आवेदन का आखिरी दिन |

नैनीताल बैंक अधिकारी संवर्ग भर्ती में मिलेगी शानदार सैलरी, आज आवेदन का आखिरी दिन |

उत्तराखण्ड
नैनीताल बैंक अधिकारी संवर्ग भर्ती में मिलेगी शानदार सैलरी, आज आवेदन का आखिरी दिन | बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोगी उमक्रम नैनीताल बैंक ने ऑफिसर्स ग्रेड / स्केल-1 पदों के तहत मार्केटिंग ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की थी। सावर्जनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोगी उमक्रम नैनीताल बैंक ने ऑफिसर्स ग्रेड / स्केल-1 पदों के तहत मार्केटिंग ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की थी। सोमवार, एक अगस्त, 2022 को इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि है। योग्य उम्मीदवार नैनीताल बैंक आवेदन पत्र के लिए वेबसाइट nainitalbank.co.in से आवेदन कर संबंधित पते पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए 01 अगस्त, 2022 तक उपलब्ध होगा। इच्छुक आवेदक नैनीताल बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले सभी विवरण...
आज भी लोगों के सूखे हलक तर कर रहा 194 साल पुराना ये कुआं, इसलिए कहते हैं इसे विशिंग वेल |

आज भी लोगों के सूखे हलक तर कर रहा 194 साल पुराना ये कुआं, इसलिए कहते हैं इसे विशिंग वेल |

उत्तराखण्ड
आज भी लोगों के सूखे हलक तर कर रहा 194 साल पुराना ये कुआं, इसलिए कहते हैं इसे विशिंग वेल | मेरी उम्र 194 साल है, पर ख्वाहिश अभी मरी नहीं है। अब भी मैं सूखे हलक को तर करने का काम करता हूं। कोई भी प्यासा मेरे पास आता है, मैं उसको बिन पानी तड़पने नहीं देता है। हां! इस वक्त मैं तो ठीक हूं, लेकिन मेरी बाह्य दशा को मुलाजिमों ने जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंचा दिया है। फिर भी लोगों की प्यास बुझाने का जज्बा कम नहीं हुआ है और मैं अपने काम को बिना लागलपेट के निरंतर कर किए जा रहा हूं।’ उपरोक्त जज्बा और दर्द मसूरी के हाथीपांव के उस ऐतिहासिक 194 साल पुराने कुएं के हैं, जो बोल तो नहीं सकता, लेकिन दशा देखकर उसकी पीड़ा को बखूबी समझा जा सकता है। निर्जीव होेने के बावजूद जीवितों की प्यास बुझा रहा है, लेकिन अफसरों और कर्मियों की बेरुखी से जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcri...
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना |

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना | एसडीएम ने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तो को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना हुई। जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेत तबाह हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, कोई जन या पशुहानि नहीं हुई है। http://uttaranchalcrimenews.com/shindes-taunt-on-sanjay-rauts-arrest-the-horn-that-rings-at-8-in-the-morni...
संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिंदे का तंज’ रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू हो गया बंद

संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिंदे का तंज’ रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू हो गया बंद

राष्ट्रीय
संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिंदे का तंज' रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू हो गया बंद', एकनाथ शिंदे संजय राउत की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तंज कसा है. सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया है. बता दें कि संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाले (Patra Chawl Scam) के मामले में गिरफ्तार किया गया है. रविवार देर रात कई घंटे तक चली पूछताछ के बाद ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया. पात्रा चॉल घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत से रविवार को पूछताछ की गई. ईडी ने आरोप लगाया था कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद ईडी की टीम रविवार को उनके घर पहुंच गई थी. संजय राउत पर शिंदे का तंज गौरतलब है कि रविवार को जब ईडी संजय राउत से पूछताछ कर रही थी तब भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर निशाना सा...
भाजपा ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे

भाजपा ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे

उत्तराखण्ड
देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। गढ़वाल मंडल से युवा एवं तेज तर्रार ब्राह्मण चेहरे महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने के साथ ही 'युवा उत्तराखंड, युवा मुख्यमंत्री' के नारे साथ अब युवा अध्यक्ष को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यही नहीं, पार्टी को अब एक के बाद एक चुनावों की परीक्षा से गुजरना है। राज्य में नए कलेवर में निखरी नजर आएगी भाजपा ऐसे में पार्टी ने अक्टूबर से प्रस्तावित सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में जाने की बजाए नए अध्यक्ष की नियुक्ति करना बेहतर समझा है, ताकि चुनावी तैयारियों पर असर न पड़े। यही नहीं, भट्ट की छवि कट्टर हिंदूवादी की है। ऐसे में माना जा रहा कि आने वाले दिनों में राज्य में भाजपा नए कलेवर में निखरी नजर आएगी। क्षेत्रीय, जातीय गणित को भी रखा जाता ...
सेब से भरा बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में ग‍िरा, दो युवकों की मौके पर मौत

सेब से भरा बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में ग‍िरा, दो युवकों की मौके पर मौत

उत्तराखण्ड
व‍िकासनगर: सीमांत तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरी एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुल‍िस ने ग्रामीणों की मदद से क‍िया रेस्क्यू सूचना के तुरंत बाद थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर खाई से शवों को बाहर निकाल एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान निवासी दुचाणु तहसील मोरी और पंकज कुमार निवासी कालसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के टिकोची से पिकअप सेब लेकर देहरादून मंडी जाते वक्त जेपीआरआर हाईवे पर अणू गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। जज की कार को ट्रक ने टक्कर मारी भगवानपुर: देहरादून हाईवे पर रायपुर चौक के पास एक ट्रक ने जज की कार को टक्कर मार ...
अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देश-विदेश
लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या  के साथ ही उनकी तपोस्थली चित्रकूट  का दौरा करेंगे। इसके बाद उनकी लखनऊ वापसी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे शलाका पुरुष स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान साकेतवासी परमहंस के साथ राममंदिर के प्रति उनका अनुराग भी छलकेगा। मंदिर आंदोलन के नायक को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री परमहंस के आश्रम दिगंबर अखाड़ा में शनिवार को दोपहर में उनके शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत सुरेशदास के संयोजन में मंदिर आंदोलन के नायक को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे अयोध्या पहुंच कर पहले मंदिर आंदोलन के नायक की स...