एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, हाईवे पर आइईडी बरामद
जम्मू-कश्मीर ने एक बार फिर आतंकवादियों की जम्मू को दहलाने की साजिश को नाकाम बना दिया है। पुलिस ने बत्रा अस्पताल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आइईडी बरामद कर बड़ा हादसा टाल दिया। हाईवे पर आतंकियों ने काले रंग के एक डिब्बे में टाइमर लगी आईडी को प्लांट किया था। इसकी सूचना समय रहते पुलिस को मिल गई। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने समय पर घटना स्थल पर पहुंच आइईडी को सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय बना दिया। पुलिस व सेना ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धड़ा में बत्रा अस्पताल के नजदीक हाईवे पर एक कूडे़ दान में संदिग्ध काले रंग का डिब्बा देख लोगों को आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच एसएसपी जम्मू चंदन कोहली भी दलबल के साथ वहां पहुंच गए। डिब्बे को देखते उन्हें भी आ...



