मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी मंगलवार की सुबह धाम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने यहां केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने इस दौरान आगामी केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। परिसर के आस-पास हो रहे पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। वहीं उन्होंने कालीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
श्रमिकों का हालचाल जाना
मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना व उनकी हर समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन...






