मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्भगृह में आज मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में शुक्रवार देर शाम पहली बार बलरामपुर पहुंचे। शनिवार को तड़के उन्होंने यहां तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में देवी की अराधना की। उन्होंने माता रानी के चरण पखारे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल देर शाम बलरामपुर के तुलसीपुर पहुंचे थे। देवीपाटन मंदिर प्रांगण में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करने के लिए लोग कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां की पूर्जा-अर्चना कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपना दूसरा घर कहे जाने वाले शक्तिपीठ देवीपाटन तुलसीपुर में थे। दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार शक्तिपीठ पह...








