Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 45 से ज्यादा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी कांग्रेस

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 45 से ज्यादा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी कांग्रेस

उत्तराखण्ड
कांग्रेस शुक्रवार को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद देर सायं 45 से ज्यादा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है। कांग्रेस की नजरें भाजपा की ओर से जारी होने वाली सूची पर टिकी हुई थीं। सत्तारूढ़ दल गुरुवार को 59 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। भाजपा की ओर से प्रत्याशियों पर स्थिति साफ होने के बाद कांग्रेस ने भी सीईसी की बैठक शुक्रवार शाम चार बजे बुलाई है। बैठक के बाद देर शाम तक प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को दिल्ली रोका गया है। प्रदेश के तीनों दिग्गज नेता नौ दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। दसवें दिन प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद ही उनकी वापसी हो सकेगी...

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने हालिया दिनों में पार्टी में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेताओं को भी पूरा सम्मान दिया

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने हालिया दिनों में पार्टी में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेताओं को भी पूरा सम्मान दिया

उत्तराखण्ड
इस बार पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी भाजपा ने हालिया दिनों में पार्टी में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेताओं को भी पूरा सम्मान दिया। वैचारिक पृष्ठभूमि अलग होने के बावजूद पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। साथ ही भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह जो वादा करती है, उसे निभाती भी है। वर्ष 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पूरा महत्व दिया था। तब चुनाव जीतकर आए ऐसे विधायकों को सरकार में मंत्री भी बनाया गया। इस बीच मिशन-2022 में जुटी भाजपा में काफी संख्या में दूसरे दलों व संगठनों से आए नेता भी शामिल हुए हैं। इनमें हरके की अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी पकड़ है। टिकट वितरण की बारी आई तो वैचारिक पृष्ठभूमि भाजपा की न होने के बावजूद इन नेताओं का मान-सम्मान का पूरा ख...
सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने से खटीमा सीट उत्तराखंड की सबसे हाट सीट बन चुकी

सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने से खटीमा सीट उत्तराखंड की सबसे हाट सीट बन चुकी

उत्तराखण्ड
 सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने से खटीमा सीट इस समय उत्तराखंड की सबसे हाट सीट बन चुकी है। धामी 2012 और 2017 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी ने तीसरी बार उन्हें फिर मैदान में उतारा है। ऊधम सिंह नगर में विधानसभा की नौ सीटें आती है। वोटरों की संख्या के हिसाब से खटीमा तराई के इस जिले की सबसे छोटी सीट है, मगर किसी जमाने में नैनीताल जिले के पर्वतीय ब्लाक ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ के मतदाता भी इस सीट का हिस्सा था और इसका दायरा काफी बड़ा था। उत्तर प्रदेश के समय में इस सीट को सितारगंज-खटीमा के नाम से जाना जाता था। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के अलावा टनकपुर का कुछ क्षेत्र भी इसका हिस्सा था। 1989 में कांग्रेस के टिकट पर यशपाल आर्य ने अपना पहला चुनाव यहां से जीता था। लंबा क्षेत्र होने के कारण उम्मीदवारों को प्रचार के लिए खूब पसीना बहाना...
मणिपुर के 50वें स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा- मणिपुर को देश में खेल का महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मणिपुर के 50वें स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा- मणिपुर को देश में खेल का महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

देश-विदेश
मणिपुर के 50वें स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार मणिपुर को देश में खेल का महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मणिपुर को खेल प्रतिभाओं का पावरहाउस बताया है। स्थापना दिवस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य की 50 सालों की गौरवशाली यात्रा में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के बलिदान और प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों की एकता राज्य की असली ताकत पीएम ने मणिपुर के इतिहास में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों के लचीलेपन और एकता को उनकी असली ताकत करार दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का प्रत्यक्ष लेखा-जोखा प्राप्त करने के अपने निरंतर प्रयासों को भी दोहराया है। इससे पीएम को लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं की बेहतर समझ हासिल करने और राज्य की परेशानियों को सुलझाने के तरीके खोजने में मदद म...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के किये दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के किये दर्शन

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री जी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था औ...
युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की कर ली तैयारी

युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की कर ली तैयारी

खेल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आल राउंडर युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर ली है। मंगलवार 2 नवंबर को उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए यह खुशी की खबर शेयर की। सिक्सर किंग के छक्के को देखने के लिए तैयार उनके फैंस इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही उत्साहित हैं। इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के आइसीसी टी20 विश्व कप में खेल रही है। टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट के दोनों ही मुकाबले में निराशाजनक रहा है। ऐसे में अपने सुपर स्टार युवराज की वापसी की खबर यकीनन उनके लिए खुशी ही है। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके युवी लीग क्रिकेट में ही वापसी करने जा रहे हैं। कौन से टूर्नामेंट में वह खेलेंगे इसका खुलासा तो नहीं किया है लेकिन फरवरी में वह मैदान उतरने वाले हैं इसकी जानकारी फैंस को दी है। 39 साल के हो चुके पूर्व आलराउंडर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर ए...
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर, सपोर्ट में उतरे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर, सपोर्ट में उतरे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट

खेल
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से मैच हारने लोग कोहली पर जमकर बरस रहे हैं और उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच विराट का मोहम्मद शमी को सपोर्ट करना तो मानो आग में घी काम कर गया है। कुछ दिन पहले विराट ने शमी को सपोर्ट करते हुए कहा था कि ‘धर्म के नाम पर किसी पर हमला करना किसी भी इंसान द्वारा किया गया सबसे खराब कार्य है’ विराट के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। वहीं पिछले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद तो लोग अपना गुस्सा जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि लोगों ने इस पूरे विवाद में विराट और अनुष्का शर्म की 10 महीने की बेटी वामिका को भी घसीट लिया है। खबरें हैं कि भारत के खराब प्रदर्शन के बाद अनुष्का और विराट को उनकी मासूम बेटी...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तराखण्ड
जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पित योजनाएं मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया। शिलान्यास   मुख्यमंत्री ने मढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान पट्टी अकरी-बारजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण योजना का ...
दीपावली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को देंगे शानदार तोहफा: सीएम धामी

दीपावली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को देंगे शानदार तोहफा: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को भरोसा दिलाया कि दीपावली से पहले उन्हें शानदार तोहफा दिया जाएगा। कहा कि सरकार ने आशा, ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय पहले ही बढ़ा दिया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन कार्ड की भी सुविधा दी है। कोविडकाल में अनाथ हुए बच्चों के लिए वात्सल्य योजना लागू की है। इसके अलावा, धामी ने रवाईं में आधुनिक मंडी और बंगाण में कोल्ड स्टोर खोलने की ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग को भी पूरा कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नौगांव धारी में आयोजित कार्यक्रम में 9.34 करोड़ की लागत से नौगांव में आधुनिक मंडी के निर्माण और आराकोट में 12.95 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लाक के लिए कुल 97.32 करोड़ की 24 योजनाओं का शिलान्यास किया। धामी ने कहा कि रवरई घाट...