Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

लंबे इंतजार के बाद आखिर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन से पर्दा उठा

लंबे इंतजार के बाद आखिर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन से पर्दा उठा

देश-विदेश
कानपुर, लंबे इंतजार के बाद आखिर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन से पर्दा उठ गया। गुजरात सवाली से आए सड़क मार्ग से सोमवार की रात कानपुर पालीटेक्निक डिपो में पहुंचे मेट्रो ट्रेन के कोच बुधवार को डिपो में उतारे गए। इससे पहले यहां पर मौजूद मेट्रो एमडी कुमार केशव ने कोच का पूजन अर्चन किया और फिर मेट्रो ट्रेन की असेंबलिंग का काम शुरू किया गया। ट्रक से आए मेट्रो कोच को क्रेन के जरिए डिपो में उतारा गया और फिर उसे टोइंग मशीन से खींच कर असेंबलिंग एरिया में ले जाया गया। मेट्रो के तीनों कोच मंगलवार सुबह पालीटेक्निक डिपो पहुंचे थे। मंगलवार को पूरे दिन तीनों कोच प्रोजेक्ट डायरेक्टर के आफिस के बाहर ही खड़े रहे। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टर कानपुर मेट्रो की शुरुआत जल्द से जल्द करने की कवायद जारी है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे गुजरात के सावली से मेट्रो कोच पालीटेक्निक डिपो में पहुंचे थे। ...
दून अस्पताल में मरीजों की डाइट को लेकर गड़बड़ी आई सामने, प्रबंधन ने इतने लाख का बिल लौटाया

दून अस्पताल में मरीजों की डाइट को लेकर गड़बड़ी आई सामने, प्रबंधन ने इतने लाख का बिल लौटाया

उत्तराखण्ड
देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय (दून अस्पताल) में मरीजों की 'खुराक' को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन ने कैंटीन का अगस्त माह का 15 लाख 19 हजार 980 रुपये का बिल लौटा दिया है। कैंटीन संचालक ने कोरोनाकाल में संशोधित की गई दरों पर बिल तैयार किया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व स्वीकृत दरों पर नया बिल प्रस्तुत करने को कहा है। यही नहीं जुलाई के बिल का भुगतान भी कोविड-19 मरीजों के लिए अनुमोदित दरों पर किया गया है। जिसे अब अस्पताल प्रबंधन नियमानुसार अग्रिम बिल में समायोजित करने की बात कह रहा है। दरअसल, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय को कोविड-हास्पिटल बनाया था। जहां एक समय पर केवल कोरोना के ही मरीज भर्ती किए जा रहे थे। जिन्हें अलग डाइट दी गई। जिसके लिए दरें भी संशोधित कर दी गई थीं। सामान्य डाइट में मरीज को सुबह नाश्ता (दूध, ब्रेड, मक्खन) और दोपहर व रात को भोजन (दाल, सब्जी, रोट...
जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी, कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा कर कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा

जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी, कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा कर कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा

मनोरंजन
नई दिल्ली,  फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर अपनी बेबाक बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जावेद अख्तर किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखते हैं, इस वजह से कई बार उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। लेकिन लेखक अपनी बात कहने से कभी नहीं चूकते हैं। अब हाल ही में जावेद अख्तर अपने एक बयान के चलते कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना कथित रूप से तालिबान से की थी। जावेद के इस बयान पर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं इस मामले में अब आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। विवेक चंपानेरकर ने ये केस मुंबई के ठाणे कोर्ट में दायर किया है जिसके बाद कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा है साथ ही उन्हें अगली सुनवाई पर यानी 12 नवंबर को कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा...
कोरोना के नए मामले में राहत 20 हजार के नीचे पहुंचे नए मामले

कोरोना के नए मामले में राहत 20 हजार के नीचे पहुंचे नए मामले

देश-विदेश
नई दिल्ली,  देश में कोरोना से बड़ी राहत की खबर है। देश में करीब 201 दिन बाद कोरोना के नए मामले 20 हजार के नीचे पहुंचे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली मौतें भी 200 से कम पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 179 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इस दौरान 24,238 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे है। इससे पहले 9 मार्च को ऐसा हुआ था। देश में फिलहाल कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आई है। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,36,97,581 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,47,373 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बता...
उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड को पर्यटन और आध्यात्म के क्षेत्र में शिखर पर ले जाने का है। उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आध्यात्मिक गुरु सदगुरु के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सदगुरु से जीवन दर्शन से जुड़े विषयों के साथ ही आध्यात्म, पर्यटन और वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति अलग-अलग जिम्मेदारी से काम करता है। समय-समय पर उसकी जिम्मेदारी भी बदलती है। हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरे मनोयोग से निभाना है। अंत्योदय के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने कहा कि उत्तराखंड तमाम प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर...
आइपीएल के 14वें सीजन के 10-10 मैच  समाप्त, जानिए अंकतालिका का हाल

आइपीएल के 14वें सीजन के 10-10 मैच समाप्त, जानिए अंकतालिका का हाल

खेल
नई दिल्ली,  इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के करीब 75 फीसदी लीग मैच समाप्त हो गए हैं, क्योंकि सोमवार 27 सितंबर तक सभी टीमों ने अपने-अपने 10-10 लीग मैच खेल लिए हैं। हालांकि, अभी तक एक भी टीम को प्लेआफ का टिकट नहीं मिला है, क्योंकि सभी टीमें अभी तक आइपीएल 2021 के प्लेआफ की रेस में बनी हुई हैं, लेकिन आप जान लीजिए कि आइपीएल 2021 की अंकतालिका में 10-10 मैचों के बाद कौन सी टीम शीर्ष पर है और कौन सी टीम सबसे ज्यादा पिछड़ी हुई है। इसके अलावा आप जानेंगे कि किस टीम के प्लेआफ में पहुंचने के चांस सबसे ज्यादा हैं। दरअसल, आइपीएल 2021 की अंकतालिका में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ऊपर है, जिसने अपने 10 मैचों में से 8 मैच जीते हैं और टीम के खाते में कुल 16 अंक हैं। इतने ही मैचों में इतने ही अंक दिल्ली कैपिटल्स के भी हैं, लेकिन दिल्ली की टीम नेट रन रेट की वजह से इस समय दूसरे पायदान पर है। ...
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली गए, जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से कर सकते है मुलाकात

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली गए, जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से कर सकते है मुलाकात

देश-विदेश
चंडीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली गए हैं। दिल्ली में उनका क्या कार्यक्रम है अभी कुछ क्लीयर नहीं है। उनके दिल्ली जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि कैप्टन का गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का भी कार्यक्रम है। हालांकि यह सिर्फ चर्चाएं है। कैप्टन की ओर से अभी इस संबंध में कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। बता दें, कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिन परिस्थितियों में सीएम पद छोड़ना पड़ा उससे वह काफी आहत हैं। पद छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी नाराजगी जताई भी थी। पार्टी हाईकमान ने बिना कैप्टन की जानकारी के विधायक दल की बैठक बुला दी थी। कैप्टन को आशंका थी कि बैठक में उनके खिलाफ अविश्वास पैदा किया जा सकता है। इस कारण कैप्टन ने पहले ही पद छोड़ दिया था। इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के कद्दावर ...
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

देश-विदेश
नई दिल्ली, सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर 12:39 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 133 रुपये यानी 0.29 फीसद की गिरावट के साथ 45,936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 46,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 185 रुपये यानी 0.40 फीसद की टूट के साथ 45,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। MCX पर फरवरी, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 162 रुपये यानी 0.35 फीसद टूटकर 46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,312 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वा...
राज्य में पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा-मुख्यमंत्री

राज्य में पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा-मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सॉलिटेयर फार्म मालसी, देहरादून में उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पर्यटन परियोजनाओं के विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण किया जायेगा। पर्यटन उद्योगों से संबंधी सभी प्रस्तावों पर विशेष रूप से पर्यटन विभाग द्वारा ही कार्यवाही की जायेगी, न कि उद्योग विभाग के द्वारा। शहरी विकास विभाग और आवास विभाग विशेष रूप से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के लिए बहुस्तरीय कार- लिफ्ट स्थान स्थापित करने के लिए एक परियोजना शुरू की जायेगी। नवंबर, 2021 में कुमाऊं के रामनगर में साहसिक कार्य पर निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। खेल विभाग की ओर से पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशि...
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने कैबिनेट मंत्री आर्य के मसले पर की बात

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने कैबिनेट मंत्री आर्य के मसले पर की बात

उत्तराखण्ड
देहरादून। सियासी गलियारों में बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट मंत्री यशपाल से नाश्ते पर मुलाकात चर्चा में रही तो अब कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के दावे से एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। रावत के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने कैबिनेट मंत्री आर्य के मसले पर भी बात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते रोज सुबह अचानक यमुना कालोनी पहुंचे और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात की। इस दौरान नाश्ते की टेबल पर दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री आर्य किसी विषय को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री धामी और मंत्री आर्य ने साफ किया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इसके लिए कोई निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। उ...