Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड को बनाएंगे राज्य का नंबर वन टूरिज्म के क्षेत्र: सीएम धामी

उत्तराखंड को बनाएंगे राज्य का नंबर वन टूरिज्म के क्षेत्र: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट के दूसरे दिन सीएम धामी ने फेस्ट में लगे स्टाल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा सरकार उत्तराखंड को टूरिज्म के क्षेत्र में देश का नंबर-वन राज्य बनाएगी। अगले दस साल में राज्य विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ेगा। यहां स्विटजरलैंड से भी बेहतर पर्यटन गतिविधियां विकसित हो सकती हैं। मालसी स्थित सॉलिटेयर फार्म में पर्यटन विकास परिषद की ओर से दो दिवसीय उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फेस्ट में लगे स्टाल पर जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड में हर तरह की संभावनाएं हैं। वहीं, चार धाम यात्रा पर सीएम ने कहा कि ये यात्रा पहाड़ की आजीविका की रीढ़ है। चार धाम आने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चार धाम के लिए व्यवस्था दु...
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली, अब नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली, अब नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट

खेल
नई दिल्ली,  इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 34 वर्षीय और 64 टेस्ट के अनुभवी मोइन अली ने फैसला किया है कि उन्हें अब सबसे लंबा प्रारूप खेलने की भूख नहीं है। हालांकि, इसके पीछे की वजह टी20 विश्व, एशेज सीरीज और कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी है, क्योंकि कोरोना के कारण क्रिकेटर घर वालों को समय नहीं दे पा रहे हैं। वह आने वाले महीनों में टी20 विश्व कप और एशेज टीम दोनों के संभावित सदस्य के रूप में घर से दूर एक विस्तारित समय की संभावना से असहज हैं। वह वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में हैं और आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन समझा जाता है कि मोइन अली हाल के दिनों में इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को संन्यास के बारे में सूचित किया था। वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट ...
सोने-चांदी के रेट हुए महंगे, जाने क्या है भाव

सोने-चांदी के रेट हुए महंगे, जाने क्या है भाव

देश-विदेश
नई दिल्ली,  सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 83 रुपये यानी 0.18 फीसद की बढ़त के साथ 46,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 45,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर, 2021 में अनुबंध वाले सोने का रेट 89 रुपये यानी 0.19 फीसद की तेजी के साथ 46,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार को दिसंबर, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 46,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह फरवरी, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 258 रुपये यानी 0.56 फीसद की तेजी के साथ 46,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वायदा ...
भानु प्रताप सिंह ने कहा- भारत बंद करके यह अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते है

भानु प्रताप सिंह ने कहा- भारत बंद करके यह अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते है

उत्तराखण्ड
लखनऊ, भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद का उत्तर प्रदेश पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। गाजियाबाद को छोड़कर अन्य सभी शहरों में गतिविधियां सामान्य हैं। इसी बीच में इस बंद के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के भानु गुट ने राकेश टिकैत तथा भारत बंद कर रहे किसान नेताओं पर जमकर हमला बोला है। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान नेताओं के इस भारत बंद से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्या भारत बंद करके यह(राकेश टिकैत) अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते हैं। भानु प्रताप ने कहा कि आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान में कब्जा किया। लगता है कि राकेश टिकैट भी भारत में उस तरह की गतिविधियों को बढ़ाना चाहते हैं। इनकी सोच तो ठीक नहीं लगती है। किसान यूनियनों के आज के भारत बंद को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने ...
भारत बंद के दौरान एक किसान की सिंघु बार्डर पर मौत, हार्ट अटैक से गई जान

भारत बंद के दौरान एक किसान की सिंघु बार्डर पर मौत, हार्ट अटैक से गई जान

देश-विदेश
नई दिल्ली, आज किसानों का भारत बंद है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में किसान प्रदर्शन कर रहे। भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे-गाजीपुर, सिंघु, शंभू बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तो...
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर बनने वाले रेलवे स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाएगा

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर बनने वाले रेलवे स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव दिया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर निर्मित होने वाले स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र के शिल्पियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों तथा बदरीनाथ के सुंदरीकरण से संबंधित मास्टर प्लान पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सलाहकार को राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देहरादून से टिहरी जाने के लिए मसूरी-चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग से 105 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। अब एक टनल देहरादून के राजपुर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मीडिया टीम नारद की तरह समन्वय करती है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मीडिया टीम नारद की तरह समन्वय करती है

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार देवऋषि नारद तीनों लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी तरह आधुनिक भारत में पार्टी की मीडिया टीम जनता, पार्टी व सरकार का पक्ष समन्वय के साथ विभिन्न संचार माध्यमों के समक्ष रखती है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम वह कार्यकर्त्‍ता हैं और उसके बाद मुख्य सेवक। मीडिया टीम से मिल रही सूचनाओं का संज्ञान लेकर वह कार्यवाही करते हैं। मुख्यमंत्री ने रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तीन माह माह के भीतर इनमें आधी भर्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है, मगर वह विभिन्न विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवाने के बाद ही घोषणाएं कर...
सोनू सूद ने कहा- 17 करोड़ रुपए का उपयोग वह इस तरह करेंगे खर्च

सोनू सूद ने कहा- 17 करोड़ रुपए का उपयोग वह इस तरह करेंगे खर्च

मनोरंजन
नई दिल्ली, सोनू सूद के घर और ऑफिस पर हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा थाl यह छापा करीब 4 दिन चला थाl अब सोनू सूद ने सफाई देकर कहा है कि उन्हें मिले 17 करोड़ रुपए का उपयोग वह किस प्रकार करने वाले हैंl दरअसल सोनू सूद पर आरोप लगा था कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उन्होंने लोगों से पैसे लेकर लोगों की सहायता करने के नाम पर पैसे एकत्रित किए और करीब 17 करोड़ रुपए उनके बैंक एकाउंट में बिना उपयोग के पड़े रहेl इनकम टैक्स के अधिकारियों का दावा है कि सोनू सूद पर 20 करोड़ रुपए की टैक्स की चोरी और एफसीआरए के उल्लंघन का मामला बनता हैl सोनू सूद ने अब इसपर प्रतिक्रिया दी हैl सोनू सूद ने कहा कि करीब 17 करोड़ रुपए उनके पास बचे हुए हैंl इसके माध्यम से वह हैदराबाद में एक चैरिटेबल अस्पताल बनाना चाह रहे हैंl इसमें से उन्होंने 2 करोड़ रुपए भवन निर्माण में खर्च कर दिए हैंl सोनू सूद कहते है, 'कोई भी फा...
दूसरे नंबर पर खिसकी दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स पहुंची टाप पर

दूसरे नंबर पर खिसकी दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स पहुंची टाप पर

खेल
नई दिल्ली,: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए प्लेआफ की रेस हर रोज दिलचस्प होती जा रही है। आधे से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं। टाप पोजिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक मैच पहले दिल्ली ने चेन्नई को पहले स्थान से हटाया था तो बैंगलोर को हराकर धौनी की टीम ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। IPL 2021 की Points Table में इस समय सबसे ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 9 में से 7 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 14 अंक हैं। दूसरे पायदान पर रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स है, इस टीम के पास भी चेन्नई के बराबर ही मैच खेलने के बाद इतने ही अंक हैं। नेट रन रेट में बेहतर होने की वजह से चेन्नई पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर अभी भी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर बनी हुई है, जिसने अपने 9 मैचों में से...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कह- बीते सात वर्ष से पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कह- बीते सात वर्ष से पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 1 950 के दशक में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का जो सपना देखा था, सात दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे पूरा कर रहे हैं। बीते सात वर्ष से उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया है जबकि पिछली सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मुख्यमंत्री शनिवार को पं. दीनदयाल की जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। गोविवि के प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में गरीबों के कल्याण के लिए बीते सात वर्ष में जो भी योजनाएं लागू हुई हैं, अंत:करण से उसकी प्रेरणा पं. दीनदयाल के अंत्योदय और एकात्म मान...