Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते है: BSP मुखिया मायावती

कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते है: BSP मुखिया मायावती

राजनीतिक
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का कांग्रेस पर जोरदार हमला जारी है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की तैयारी में लगीं मायावती ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के कांग्रेस के निर्णय को चुनावी हथकंडा बताया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय पंजाब में मुख्यमंत्री बदलना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अभी भी दलितों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते हैं। पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में फंसी को दलित को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसी कारण पंजाब के दलितों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। इससे पहले मायावती ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री को चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई भी दी।...
उमा भारती ने कहा- 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी

उमा भारती ने कहा- 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी

राजनीतिक
भोपाल, मध्य प्रदेश में 15 जनवरी 2022 के बाद शराब बंदी कानून लागू करने को लेकर उमा भारती ने ताजा बयान दिया है। उन्होंने कहा,' मैं 15 जनवरी 2022 के बाद यहां शराब बंदी कानून लागू करवा कर ही रहूंगी।' उन्होंने कहा कि मैं अभी गंगाजी को गंगा सागर छोड़कर आऊंगी, तब तक मध्य प्रदेश में जागरुकता अभियान चलेगा। मध्य प्रदेश में 15 जनवरी के बाद शराब बंदी लागू होकर रहेगी, यही गंगा सागर से तय करके आऊंगी। आगे उन्होंने कहा कि ये अभियान शराब बंदी के लिए अधिकार प्राप्त प्राधिकरण बनाने के लिए होगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी माडल की तारीफ की। उमा भारती ने कहा कि गंगाजी की यात्रा 15 जनवरी 2022 को पूरी कर रही हूं। गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आऊंगी और वहां से यही तय करके लौटूंगी कि मध्य प्रदेश में शराब बंदी होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, तब घोषणा पत्र में नही...
देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार: सतपाल महाराज

देवस्थानम बोर्ड में सुरक्षित हैं सभी के अधिकार: सतपाल महाराज

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक, दस्तूर और अधिकार यथावत रखे गए हैं। देवस्थानम बोर्ड में सभी के अधिकार सुरक्षित हैं। यह दावा उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया है। उन्होंने कहा कि चारों धामों में सुविधाओं को विकसित करने के लिए ही सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड गठन में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत और परंपरागत अधिकार यथावत रखे जाएं। शुक्रवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला रोड स्थित कड़वा पानी, मानक सिद्ध में पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 60 लाख रुपये की लागत से बने एवर ग्रीन रेजीडेंसी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। इस दौरान महाराज ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह...
सोनू सूद पर लगा 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, एक्टर के एनजीओ पर भी लगा आरोप

सोनू सूद पर लगा 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, एक्टर के एनजीओ पर भी लगा आरोप

मनोरंजन
नई दिल्ली, फिल्म अभिनेता सोनू सूद के घर और ऑफिस पर पिछले 3 दिनों से लगातार इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही हैl अब इस छापेमारी से जुड़े सूत्रों का कहना है प्रारंभिक जांच के बाद यह सामने आया है कि सोनू सूद ने लगभग 20 करोड़ रुपए की कर चोरी की हैl इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभिनेता सोनू सूद से जुड़े कई ठिकानों पर मुंबई और लखनऊ में छापेमारी की हैl इनमें कुल 28 जगहों पर छापेमारी की गई हैl यह मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली शामिल हैl सीबीडीटी के अनुसार अभिनेता और उनसे जुड़े हुए लोगों ने कर चोरी की है और इसके सबूत मिले हैंl सीबीडीटी ने यह भी कहा है कि उन्होंने बोगस कर्ज के आधार पर कई लोगों को कागज पर कर्ज दिए हैं और इसकी कुल राशि अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक हैl सोनू सूद के घर पर और ऑफिस पर पिछले 3 दिनों से छापेमारी की जा रही है और कर चोरी के प्रमाण बरामद हुए हैंl सोनू सूद के एनजीओ पर भी आर...
आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही

आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त का समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, हां यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। महापौर अनीता ममगाई की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर, आइडीपीएल सिटी गेट, कोयल घाटी, घाट चौराहा, दून तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्त्ताओ...
क्वारंटीन में रहने के बाद पहली बार विराट कोहली टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए आए नजर

क्वारंटीन में रहने के बाद पहली बार विराट कोहली टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए आए नजर

खेल
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे को बीच में ही खत्म करके यूएई में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के लिए आना पड़ा। इंग्लैंड में भारतीय कैंप में कोचिंग स्टाफ को कोरोना संक्रमित पाए जाने की वजह से सीरीज का आखिरी मुकाबला रद करना पड़ा। इसी वजह से खिलाड़ियों को आइपीएल से पहले अपनी अपनी फ्रेंचाइजी टीम के साथ जुड़ने से पहले क्वारंटाइन होना पड़ा। 10 से 14 सितंबर के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच को रद करने का फैसला मैच के दिन ही लिया गया। इसके बाद तमाम फ्रेंचाइजी टीम ने अपने अपने खिलाड़ियों को इंग्लैंड के मैनचेस्टर से यूएई में होने वाले आइपीएल के लिए लाने का इंतजाम किया। चार्टर्ड प्लेन से टूर्नामेंट के लिए दुबई लाए जाने के बाद नियम के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को 6 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ा। पूर्व योजना के मुताबिक भारतीय टीम के ख...
विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर मेट्रो के परिचालन का किया शुभारंभ

विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर मेट्रो के परिचालन का किया शुभारंभ

देश-विदेश
नई दिल्ली, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर शनिवार को ग्रे लाइन पर नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो के परिचालन का शुभारंभ किया। इससे दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 392 किलोमीटर व 286 स्टेशन हो गए हैं। ग्रे लाइन के इस कारिडोर पर परिचालन शुरू होने से नजफगढ़ व ढांसा बार्डर के आसपास के करीब 50 गांव दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क से जुड़ गए हैं। अभी तक नजफगढ़ के शहरी इलाकों तक पहुंची ग्रे लाइन मेट्रो की धमक शनिवार शाम से ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच जाएगी। नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे दिल्ली बार्डर पर हरियाणा के बहादुर शहर-ग्रामीण इलाके के लोगों की भी लाभ मिलेगा। नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर शुरू होने से ढांसा स्टैंड के आसपास के करीब दो दर्...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे अपने ढ़ंग से मनाया, गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे अपने ढ़ंग से मनाया, गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

राष्ट्रीय
पटना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  सेवा और समर्पण अभियान तो बिहार सरकार कोरोनावायरस टीकाकरण का महाअभियान आयोजित कर रही है। ऐसे में भला पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थक अपने तरीके से बर्थ-डे क्‍यों नहीं मनाएं? पीएम मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर दरभंगा में मछुआरा समुदाय ने 71 नावों पर 71 केक काटे। उधर, विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को दोड़ा। कई मंत्रियों व नेताओं ने पूजा व चादरपोशी की। कई जगह विविध आयोजन किए गए। दरभंगा में 71 नावों पर काटे 71 केक दरभंगा में मछुआरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का बर्थ-डे पानी में नावों पर मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधान पार्षद अर्जुन सहनी व सेवा और समर्पण अभियान के प्रदेश संयोजक व दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा के हराही पोख...
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बोले- त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे उम्र में बडे हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल किया जाना उचित नहीं

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बोले- त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे उम्र में बडे हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल किया जाना उचित नहीं

उत्तराखण्ड
देहरादून। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पलटवार के बाद अब हरक सिंह रावत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। हरक ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास जितना ज्ञान है, वह उसी तरीके से बात करते हैं। हरक बोले कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे उम्र में बडे हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल किया जाना उचित नहीं था। उन्‍हें व्‍यक्तिगत रूप से ऐसी टिप्‍पणी करने से पहले सोचना चाहिए था कि किसी के सम्‍मान को ठेस न पहुंचे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरक सिंह रावत ने कहा था कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान उन्‍होंने ढैंचा बीज घोटाला मामले में त्रिवेंद्र को जेल जाने से बचाया था। इसके जवाब में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि गधा जो होता है, ढैंचा-ढैंचा करता है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि उनका (हरक का) चरित्र बह...
अक्षय कुमार ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की बधाई दी

अक्षय कुमार ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की बधाई दी

मनोरंजन
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर को उम्र का 71वां पड़ाव छू लिया। पीएम मोदी को देशभर से बधाइयां दी जा रही हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पीएम मोदी के साथ घनिष्ठता सब जानते हैं। अक्षय ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। ख़ास बात यह है कि अक्षय ने यह नोट देवनागरी में लिखकर ट्वीट किया है। अक्षय ने लिखा- ''आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है। मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता, लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूँ नरेंद्र मोदी जी।आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है।'' बता दें, कुछ दिन पहले अक्षय की मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ था, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने एक पत्र लिखकर अक्षय को सांत्वना दी थी। अक्षय ने यह नोट सोशल...