Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

सोने=चांदी के भाव में बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

सोने=चांदी के भाव में बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, शुक्रवार को चढ़ गए। MCX पर अक्‍टूबर डिलीवरी का सोना 30 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 46128 रुपए बोला गया। गुरुवार को रेट 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं दिसंबर डिलीवरी का सोना 46295 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। यह कल के 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद से 22 रुपए ऊपर है। कमोडिटी बाजार में दिसंबर डिलीवरी की चांदी का रेट 61192 रुपए प्रति किलो चल रहा है। यह कल के 61077 रुपए प्रति किलो के बंद से 115 रुपए ऊपर है। बाजार विश्लेषकों ने गुरुवार को सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर, दिल्‍ली सराफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार का असर पड़ा ...
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं मौजूद

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं मौजूद

खेल
नई दिल्ली,  विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान अपनी धाक पूरी दुनिया में जमाई है और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को उनकी धरती पर टी20 सीरीज में हराने में सफलता हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद वो भारतीय टी20 टीम की कप्तानी नहीं करेंगे, लेकिन बतौर कप्तान उनकी शानदार कामयाबियों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। वो भारत की तरफ से बतौर टी20 कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन ओवरआल क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड आरोन फिंच के नाम पर दर्ज है। विराट कोहली से आगे हैं आरोन फिंच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आरोन फिंच हैं जिनके नाम पर अब तक कुल 1589 रन है। वहीं विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं जिन्होंने 1502 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर 21 हजार लाभार्थियों को दिया टूल किट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर 21 हजार लाभार्थियों को दिया टूल किट

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 21 हजार प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट वितरित किया। लोकभवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण भी वितरित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक पखवाड़े का विकासोत्सव कार्यक्रम भी शुरु किया। लोकभवन में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी 75 जनपदों मे आयोजित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले तीन माह में 75 हजार और हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण व टूल किट प्रदान किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 100 करोड़ रुपये की टूल किट वितरित की जा चुकी हैं। योगी ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जिला एक उत्पाद योजना का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में न स...
पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 34403 नए केस सामने आए

पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 34403 नए केस सामने आए

देश-विदेश
नई दिल्ली, देश में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 300 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,403 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 320 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। ऐसे में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3.39 लाख रह गई। वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो ये 97.64% है। पिछले 24 घंटे में 37,950 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि कुल 3,25,98,424 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। केरल में सबसे ज्यादा केस केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 178 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर प...
उत्तराखंड: 17 सितंबर को चलेगा महा टीकाकरण अभियान, जानिए कितना है लक्ष्‍य

उत्तराखंड: 17 सितंबर को चलेगा महा टीकाकरण अभियान, जानिए कितना है लक्ष्‍य

उत्तराखण्ड
देहरादून: राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। दिसंबर अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में कल यानी शुक्रवार को प्रदेश में टीकाकरण का महाभियान चलाया जाएगा। इसमें दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, बुधवार को राज्य में 969 केंद्रों पर 62 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। राज्य में अब तक 70 लाख 92 हजार 429 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 24 लाख 72 हजार 389 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 41 लाख 83 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और छह लाख 56 हजार 812 को दोनों खुराक लग चुकी है। दून में 33 हजार व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य जनपद देहरादून में भी कल कोरोनारोधी टीकाकरण का महाभ...
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे

उत्तराखण्ड
देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गए। उनके साथ सहप्रभारी लाकेट चटर्जी व सरदार आरपी सिंह भी हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रियों ने चुनाव प्रभारी का स्वागत किया। चुनाव प्रभारी दून में पार्टी की अलग अलग बैठकों में शिरकत करेंगे। 10 हजार कार्यकर्त्‍ता करेंगे प्रभारियों का स्वागत पहली बार दून पहुंच रहे भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। महानगर भाजपा के 10 हजार कार्यकर्त्‍ता जोगीवाला से बीजापुर गेस्ट हाउस तक मानव शृंखला बनाकर पुष्प वर्षा करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें गुरुवार को उत्तराखंड च...
ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश में जमकर घमासान शुरू

ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश में जमकर घमासान शुरू

देश-विदेश
 मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरक्षण को लेकर घमासान मचा हुआ है। कोई भी दल इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता। जबलपुर उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने आरक्षण को बचाने के लिए नई तरकीब क्या निकाली, कांग्रेस भी परेशान हो उठी। उसने इसका श्रेय भी खुद को देना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता दमखम के साथ मैदान में उतर गए हैं। इससे साफ है कि राज्य की राजनीति में एक बार फिर पिछड़ों का आरक्षण बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 50 फीसद से अधिक है। जाहिर है कि यह वर्ग जिस ओर झुकेगा सत्ता के समीकरण भी उस ओर ही रहेंगे। यही वजह है कि 15 साल बाद 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस ने सिलसिलेवार तरीके से पिछड़े व आदिवासी वर्गो को साधने की कवायद शुरू की थी। पहले आदिवासी वर्ग को साधने के लिए अगस्त 2019 तक अधिसूचित क्षेत्रो...
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लग सकता, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लग सकता, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

खेल
कोलंबो, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा का आगामी टी20 विश्व कप के लिए खेलना संदिग्ध है। परेरा को अपनी पारी के दौरान विकेटों के बीच दौड़ते समय अपनी हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए देखा गया था। हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में काफी समय लगता है। ऐसे में कुसल परेरा का टी20 विश्व कप खेलना संदिग्ध लग रहा है। श्रीलंका की टीम के डाक्टर दामिंडा अत्तानायके ने क्रिकइंफो को बताया, "ये चोट एक स्प्रिंटर की चोट है, जिसे विकेटों के बीच दौड़ते समय पाया गया है। चोट की प्रकृति के कारण, हम तेजी से पुनर्वास नहीं कर सकते।" आलराउंडर लाहिरू मदुशंका भी इसी मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान कालरबोन फ्रैक्चर के बाद विश्व कप से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका ने रविवार को आगामी आइसीसी मेंस टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। दा...
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में बिना किसी दल के साथ गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लोगों से भी बड़ा वादा कर दिया है। 403 सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी के क्रम में सौ से अधिक संभावित उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है। दिल्ली में जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली दे रही आम आदमी पार्टी ने पंजाब तथा उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश की जनता से भी बड़ा वादा किया है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आम आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम कैंडीडेट व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह चुनावी घोष...
आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की याद में स्मारक की नींव रखी गयी

आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की याद में स्मारक की नींव रखी गयी

राष्ट्रीय
जम्मू, कश्मीर में पिछले तीन दशकों में आतंकवादी हमलों में मारे गए कश्मीरी पंडितों की याद में जम्मू तवी नदी के किनारे बड़ा बलिदान स्मारक बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह स्मारक प्रदेश में समाज द्वारा बनाए जाने वाला सबसे बड़ा स्मारक होगा। शहर में सेना द्वारा बनाए गए बलिदान स्तंभ की तर्ज पर शहीद कश्मीरी पंडित शहीदों की याद में बनने वाले इस स्मारक पर उन सभी कश्मीरी पंडितों के नाम लिखे जाएंगे जिन्होंने आतंकवादी हमलों में जान दी। जम्मू के थलवाल में तवी नदी के किनारे भलवाल इलाके में माता भद्रकाली ट्रस्ट ने बलिदान स्मारक बनाने के लिए नींव पत्थर रखने के साथ ही निमार्ण कार्य शुरू हो गया है। बलिदान स्मारक के लिए ली गई तीन एकड़ जमीन में एक म्यूजियम और लाइब्रेरी ही बनाई जाएगी। इनमें कश्मीरी पंडितों के पुराने धार्मिक ग्रंथ, किताबें, पेंटिंग व अन्य विरासत संबंधित साजो सामान भी सहेज कर रखा जाएगा। ट्रस...