उत्तराखंड: एसआरएचयू में वन्यजीव संरक्षण पर सजी रक्षात्मक प्रदर्शनी
*फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया वन्य जीव संरक्षण का संदेश
लिटरेरी एंड फाइन आर्ट्स कमिटी की ओर से प्रद्रशनी का किया गया आयोजन*
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में लिटरेरी एंड फाइन आर्ट्स कमिटी ने वाइल्ड लाइफ प्रिजर्वेशन सोसायटी के सहयोग से वन्यजीव पर आधारित फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतिभागियों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ.प्रकाश केशवया, डॉ. दुष्यंत गौड़ और डॉ. संजॉय दास, डॉ.संचिता पुगांजडी सहित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि “वन्यजीव हमारी पारिस्थितिकी का अभिन्न हिस्सा हैं। कला, स...








