Monday, April 27News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड: दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में मनाया गया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह

उत्तराखंड: दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में मनाया गया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह

उत्तराखंड, देहरादून
दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह” बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों तथा समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना था। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों ने सेंट्रियो मॉल, देहरादून में एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से छात्रों ने तनाव, अवसाद, चिंता एवं भावनात्मक संतुलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनजागरण किया। नाटक के संवादों और प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर सोचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उन्होंने छात्रों के इस सामाजिक पहल का समर...
18 दिन बीत जाने के बाद भी नेवी अधिकारी करनदीप सिंह राणा का कोई सुराग नहीं मिला

18 दिन बीत जाने के बाद भी नेवी अधिकारी करनदीप सिंह राणा का कोई सुराग नहीं मिला

उत्तराखंड, देहरादून
  देहरादून निवासी करनदीप सिंह राणा पिछले 18 दिनों से लापता हैं। वे मर्चेंट नेवी के एमटी फ्रंट प्रिंसेस (MT Front Princess) नामक जहाज पर तैनात थे, जो सिंगापुर से चीन की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर की रात जहाज से अचानक करनदीप के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद से अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। श्रीलंका और सिंगापुर के बीच लापता हुआ जहाज कर्मी सूत्रों के मुताबिक, करनदीप 18 अगस्त को सिंगापुर से जहाज पर सवार हुए थे। जहाज ईराक से होते हुए चीन की दिशा में अग्रसर था। यात्रा के दौरान श्रीलंका और सिंगापुर के बीच समुद्री क्षेत्र में करनदीप के लापता होने की सूचना डीजी शिपिंग (Directorate General of Shipping) ने परिजनों को दी। जहाज के चीन पहुंचने के बाद अब मामले की औपचारिक जांच प्रक्रिया चीन में शुरू कर दी गई है। डीजी शिपिंग ने जांच में करनदीप के परिवार के दो सदस...
रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को मिलेगा नोबेल सम्मान

रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को मिलेगा नोबेल सम्मान

देश-विदेश
  नोबेल समिति ने बुधवार (8 अक्टूबर 2025) को रसायन विज्ञान में नोबल पुरस्कार की घोषणा की है। साल 2025 के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन तीनों को यह पुरस्कार ‘धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास’ (डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) के लिए दिया गया है। इस साल ये पुरस्कार जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों को 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गुरूवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।...
आपदा प्रभावितों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा- राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध

आपदा प्रभावितों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा- राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा पहुंचकर मजाड़ा और कार्लीगाड़ के आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित 13 परिवारों को गर्म कपड़ों की राहत किट वितरित की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से उपजिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल सहित कई लोग उपस्थित रहे।...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धामी के अनुरोध पर दी 3 अहम परियोजनाओं को हरी झंडी; देहरादून-हरिद्वार होंगे आदर्श स्टेशन।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धामी के अनुरोध पर दी 3 अहम परियोजनाओं को हरी झंडी; देहरादून-हरिद्वार होंगे आदर्श स्टेशन।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य का पूर्ण व्ययभार केन्द्र सरकार द्वारा किये जाने के संबंध में परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर ...
उत्तराखंड में 7 जल विद्युत परियोजनाओं और हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री यादव से की मुलाकात।

उत्तराखंड में 7 जल विद्युत परियोजनाओं और हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री यादव से की मुलाकात।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने हेतु हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हैक्टेयर वन भूमि हस्तान्तरित करने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस भूमि स्थानांतरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए हर सम्...
आपदा राहत के लिए L&T ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 करोड़

आपदा राहत के लिए L&T ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 करोड़

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है। ऐसे में निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन कार्यों में और तेजी आएगी तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंच...
RBI ने बढ़ाई मुआवजे की सीमा: बैंक की गलती पर अब मिलेगा ₹30 लाख तक

RBI ने बढ़ाई मुआवजे की सीमा: बैंक की गलती पर अब मिलेगा ₹30 लाख तक

राष्ट्रीय
  देहरादून। RBI ने 2025 में नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अगर बैंक की गलती से किसी ग्राहक को नुकसान होता है, तो उसे ₹30 लाख तक का मुआवजा मिल सकेगा। इस बदलाव के तहत बैंक की किसी भी सेवा में कमी के कारण हुई हानि के लिए ग्राहक को मुआवजा मिलेगा। साथ ही मानसिक तनाव या असुविधा के लिए ₹3 लाख तक अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जा सकेगा। पहले यह सीमा ₹20 लाख थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹30 लाख किया गया है। नया नियम 1 नवंबर 2025 से लागू होगा। इसके तहत राज्य सहकारी बैंकों और केंद्रीय सहकारी बैंकों को भी RBI की लोकपाल योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को भी बेहतर शिकायत निवारण सुविधा मिलेगी। इस कदम से ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा और बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। यदि ग्राहक को बैंक की सेवा में कोई कमी महसूस होती है, तो वह सीधे RBI के लोकपाल से संपर्क कर मुआवजा प्रा...
उत्तराखंड और अन्य राज्यों में परीक्षा पेपर लीक, छात्रों में रोष, जांच शुरू

उत्तराखंड और अन्य राज्यों में परीक्षा पेपर लीक, छात्रों में रोष, जांच शुरू

उत्तराखंड, देहरादून
  पेपर लीक मामले की जांच के लिए बने एकल सदस्यीय आयोग की ओर से आज जनसुनवाई व संवाद किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी इससे संबंधित सभी लोगों की शिकायतें और तथ्यों को जान रहे हैं। इससे पहले आयोग हल्द्वानी और टिहरी में जनसुनवाई कर चुका है। देहरादून में सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में जनसुनवाई के लिए लोगों को बुलाया गया है। बता दें कि 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें युवाओं ने आठ दिन तक प्रदर्शन किया।...
हिमाचल प्रदेश में बड़ा बस हादसा, 15 की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश में बड़ा बस हादसा, 15 की मौत, कई घायल

himachal pradesh, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नैना देवी मार्ग पर एक निजी बस अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ से अचानक मलबा और बड़े पत्थर बस पर गिर पड़े। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।...