Thursday, October 15News That Matters

देहरादून

देवप्रयाग के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नदी किनारे 150 मीटर नीचे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

देवप्रयाग के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नदी किनारे 150 मीटर नीचे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवप्रयाग के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की सुबह कार संख्या HR-68 C 1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान देवप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। एसडीआरएफ टीमों के पहुंचने से...
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत कृषि, औद्यानिकी एवं गन्ने की फसलों को हुए नुकसान के लिए निर्धारित आपदा राहत मानकों के अतिरिक्त समान राशि की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित किसानों के बिजली बिलों के भुगतान को स्थगित करने और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की अदायगी में राहत दिलाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को निर्धारित आपदा राहत मानकों के अंतर्गत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त समान राशि की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इससे फसलों को हुए नुकसान के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे किसानों को राहत मिलेगी और उन्हें आगामी कृषि एवं औद्यानिकी गतिविध...

लक्सर में नकली पनीर फैक्ट्री सील, 10 कुंतल मिलावटी सामग्री नष्ट

लक्सर में नकली पनीर फैक्ट्री सील, 10 कुंतल मिलावटी सामग्री नष्ट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आगामी नवरात्र और दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तराखंड में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर करीब 10 कुंतल मिलावटी सामग्री नष्ट कराई। टीम ने फैक्ट्री को सील करने के साथ ही उसका खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों को राज्य में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई चेन ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए। आधी रात से सुबह तक चली छापेमारी व...
विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उनके लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विदेशी भाषा प्रशिक्षण को व्यापक कौशल विकास कार्यक्रम के रूप में विकसित किया जाए, ताकि स्कूली विद्यार्थियों, आईटीआई विद्यार्थियों, चिकित्सा एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के साथ ही अन्य इच्छुक व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके। मुख्य सचिव ने कार्मिक एवं वित्त विभाग को सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को वैश्विक रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उनके लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। मु...
देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

देहरादून में विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राजधानी देहरादून में विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। राजपुर थाना क्षेत्र में किराये के फ्लैट में अवैध रूप से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोबाइल और लैपटॉप में एंटीवायरस ऐप उपलब्ध कराने के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक आईपैड, पांच चार्जर और तीन लग्जरी वाहन बरामद किए हैं। गिफ्ट कार्ड के जरिए करते थे ठगी देहरादून पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि राजपुर क्षेत्र में कुछ लोग किराये के फ्लैट में अवैध कॉल सेंटर चला रहे हैं और इसके माध्यम से विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तरला नागल रोड स्थित आर्चिड पार्क के एक फ्लैट में छापा मारा और पांच आरोपियों को गिरफ...
विधानसभा चुनाव 2027: निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को इलेक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश

विधानसभा चुनाव 2027: निर्वाचन आयोग ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को इलेक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का मंगलवार को समापन हो गया है। समीक्षा बैठक में दोनों मंडालयुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल की ओर से वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक मीडिया  आशीष गोयल, महानिदेशक आईटी  सीमा खन्ना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक...
चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड,धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है। धामी सरकार के गत पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी 100 सीटें आवंटित हो सकती हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश में अभी हल्द्वानी (नैनीताल), श्रीनगर (पौड़ी), देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज विगत पांच वर्षों में धामी सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुए हैं। इसके स...
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सोमवार शाम राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ब्रज मोहन राम, डॉ. सुधा यादव, डॉ. ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम को अलग-अलग राज्यों में राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   जारी सूची के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। वहीं, केरल के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों क...
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया। एचएमआई के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का पहला सफल आरोहण है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस प्रकार की सफलता पर्वतारोहियों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना का परिचायक है। यह उपलब्धि भारतीय तटरक्षक बल के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की ...