Saturday, October 3News That Matters

देहरादून

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर CM धामी ने 23 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की पेंशन जारी

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर CM धामी ने 23 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की पेंशन जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित 05 छात्र/छात्राओं का पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से सितंबर माह की पेंशन राशि का भी भुगतान किया। जिसमें 9,93,886 पेंशनरों को ₹ 147 करोड 34 लाख 53 हजार की पेंशन का भुगतान किया गया। साथ ही उन्होंने सभी को वरिष्ठ जनों के कल्याण की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी। ...
सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल, उससे निकाला गया तांबा, केबल कटर और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज कुमार शर्मा ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में गणेश विहार कब्रिस्तान, अजबपुर और विष्णु विहार हरिद्वार बाईपास स्थित सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी होने और इसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। साथ ही पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का सत्...
25 सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, योजनाओं के धरातलीय असर पर जोर

25 सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, योजनाओं के धरातलीय असर पर जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिरूल कलेक्षन से लाभार्भियों को अब तक कितनी मॉनेटाइजेशन हुई है और कितने लोगों को इसका लाभ मिला है, इसका पूरा आंकड़ा तैयार किया जाए। साथ ही इससे लोगों की आय में कितना इजाफा हुआ, इसका भी आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं, बल्कि उससे लोगों को मिल रहे वास्तविक लाभ से तय होनी चाहिए। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के संग्रहण से लेकर उसके पृथक्करण और निस्तारण तक पूरी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकार...
साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया गया है। लगभग 39 करोड़ रुपये की कुल गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा करीब 14 करोड़ रुपये तथा उत्तराखंड सरकार/यूकोस्ट का हिस्सा करीब 25 करोड़ रुपये होगा। केंद्रीय मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र में बताया कि समीक्षा बैठक में प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर मंत्रालय ने केंद्रीय शेयर के रूप में 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया है। यह राशि नए एवं अनिवार्य घटकों की लागत से संबंधित है तथा मूल परियोजना की तरह ...
मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा,सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा,सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लम्बित घोषणाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं का विलोपन या मर्ज किया जाना है, उनके सम्बन्ध में समय से विलोपन अथवा मर्ज की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, घोषणाओं के मर्ज अथवा अन्य विभागों को हस्तांतरण से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 4611 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 2852 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 1759 घोषणाएं लम्बित हैं और 447 का विलोपन या मर्ज किया गया है। लम्बित 1759 घोषणाओं में से 1397 पर विभिन्न स्तरों पर कार्यवाही गतिमान है, एवं...
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की प्राचीन जल विरासत को संरक्षित करने की दिशा में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) ने जलागम प्रबंधन निदेशालय, देहरादून में “पारंपरिक धारा-नौलों का वैज्ञानिक, वास्तुकलात्मक संरक्षण एवं पुनरुद्धार” विषय पर राज्य स्तरीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित की। इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए सोशल कॉर्डिनेटर्स एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया। SARRA की एसीईओ कहकशां नसीम ने कहा कि धारा-नौले केवल जलापूर्ति के स्रोत नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और प्राचीन स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने स्थानीय समुदायों की भागीदारी से इस संरक्षण अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार वैज्ञानिक एवं पारिस्थितिकीय प्रक्रिया है। उन्होंने स्प्रिंगशेड प्रबंधन, रिचार्ज ज़ोन के वै...
उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी। उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी पास बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में गए ट्रेकर्स एवं अभियान सदस्यों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को दोनों क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 सदस्यों, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए सभी सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान के दौरान संबंधित टीमें हर्षिल समेत विभिन्न पड़ावों पर लगातार समन्वय और आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। सोमवार शाम जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अभियान में जुटी सभी टीमों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा की स्थिति की...
प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के माणा और बगोरी गांव का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के माणा और बगोरी गांव का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही लोगों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्रों का विशेष उल्लेख किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत उत्तराखण्ड के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों में भी जनगणना का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड के चमोली जनपद स्थित देश के प्रथम गांव माणा का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि यहां ज...
रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

रायवाला में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। रायवाला क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने मृतका की बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह कॉलोनी, लाइनपार मोतीचूर रायवाला स्थित किराये के मकान में खजानी देवी का शव बाथरूम में मिला था। घटना के समय मकान के गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। मृतका के बेटे की तहरीर पर रायवाला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह टीमों का गठन कर जांच शुरू की। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतका और उसकी बेटी के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर...
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था क...