मसूरी में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर पालिका परिषद और एसडीएम (SDM) कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय सहित उत्तराखंड और दिल्ली के कई महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थलों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।
इस संवेदनशील मामले के सामने आते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई हैं।
धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही मसूरी नगर पालिका परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साइबर सेल को भी तुरंत जांच में लगा दिया गया है।
इस घटना के बाद शहर में डर का माहौल न बने, इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यट...








