Saturday, October 3News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन,147 करोड़ 5 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन,147 करोड़ 5 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। मुख्यमंत...
देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10ः21 बजे से दोपहर 1ः21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चैाहान ने सभी संबंधित लाइन विभागों, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और टीमें तैयार रखने को कहा गया है। प्रशासन ने वृक्ष गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों प...
उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य वैशाली नरूला का स्वरा भास्कर पर तीखा हमला: कहा— “इतिहास के ज्ञान से शून्य हैं स्वरा, सार्वजनिक रूप से माँगें माफी”

उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य वैशाली नरूला का स्वरा भास्कर पर तीखा हमला: कहा— “इतिहास के ज्ञान से शून्य हैं स्वरा, सार्वजनिक रूप से माँगें माफी”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य वैशाली नरूला ने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक कथित बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनके खिलाफ अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वैशाली नरूला ने कहा कि रानी पद्मावती और जौहर करने वाली 16,000 (या सैकड़ों) अन्य वीरांगनाओं को 'कायर' कहना बेहद शर्मनाक है और स्वरा भास्कर का इतिहास का ज्ञान पूरी तरह से शून्य है। ​वैशाली नरूला ने कहा कि भारत के इतिहास, संस्कृति और समाज की रक्षा में राजपूत समुदाय तथा महान योद्धाओं—जैसे महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा सांगा और छत्रपति शिवाजी महाराज—का अतुलनीय योगदान रहा है। ​ उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती ने अपनी आन-बान-शान की रक्षा के लिए जौहर का मार्ग चुना था, जो कायरता नहीं बल्कि अपार साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। ​नरूला ने कहा कि देवी स्वरूपा रानी पद्मावती और वीरांगनाओं का अपमान करके न केवल रा...
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी-देहरादून मार्ग के गलोगीधार में गुरुवार सुबह रोडवेज बस के सड़क पर पलटने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। बस को समय रहते सड़क किनारे नहीं किए जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बस को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। आखिरकार पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे किया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। घटना ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून में मसूरी मार्ग पर दुर्घटनाएं और भूस्खलन आम हैं, ऐसे में सड़क से बाधा हटाने के लिए त्वरित और प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन एक बस को सड़क से हटाने में घंटों लगना ...
चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चम्पावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व में चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था। रक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले की जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के केंद्रीय संगठन को चम्पावत, उत्तराखंड में भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक की स्थापना ...
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञान, ऊर्जा और नए विचारों के माध्यम से शासकीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपनी कार्यशैली से उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा की। ...
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी श्री रवि टमटा ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान  टमटा ने मुख्यमंत्री को फ्लाइंग कार के निर्माण से संबंधित अपने तकनीकी नवाचार, अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रवि टमटा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे युवाओं को अपने नए विचारों और तकनीकी प्रयोगों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को पंख देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारे युवा नए विचारों और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार उनके नवाचार को केवल...
रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, बीजेपी प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस के दावों को नकारा

रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, बीजेपी प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस के दावों को नकारा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करना है। ​हनी पाठक ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मेडिकल छात्रों के भविष्य को लेकर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है और राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम व भय का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धामी सरकार केवल इमारतें खड़ी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि मजबूत फैकल्टी, आवश्यक संसाधनों और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त कर एक सशक्त स्वा...
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील,बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई तेज,आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर हुई कार्रवाई

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील,बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई तेज,आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर हुई कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम बाजपुर ऋचा सिंह और कोतवाली निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार, संबंधित मदरसा संचालक निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा सील किए गए मदरसों में मदरसा जामिया हनफिया रजाउत उलूम, बाजपुर; मदरसा गुलशने इस्लाम, कनोरा; मदरसा जामिया फातिमा, बाजपुर; तथा मदरसा मोइनुल उलूम, मोहल्ला गांधीनगर, केलाखेड़ा-बाजपुर शामिल हैं। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में ...
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जिलाधिकारी  आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करना है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में देहरादून, विकासनगर, सहसपुर एवं ऋषिकेश क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेता प्रतिष्ठानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। वही ऋषिकेश क्षेत्र में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश श्रीमती कुमकुम जोशी तथा विकासनगर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक, बिक्री अभिलेख, खरीद-बिक्री विवरण तथा बाजार मे...