Saturday, May 2News That Matters

बड़ी खबर

पिथौरागढ़: बंगापानी के पास भीषण कार हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

पिथौरागढ़: बंगापानी के पास भीषण कार हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पिथौरागढ़ जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार, 15 मार्च को पिथौरागढ़-मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक घटना में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, कार संख्या (वाहन विवरण उपलब्ध नहीं) मुनस्यारी की ओर जा रही थी, तभी बंगापानी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ​ इस दुर्घटना में मुनस्यारी निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, बीड़ निवासी 30 वर्षीय अंकित पांडेय और टकाना निवासी 26 वर्षीय आयुष पंत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, टकाना निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र पंत गंभीर रूप से घायल...
यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा,प्रिया चौहान काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी । मुख्यमंत्री  धामी ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली ...
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता के अनुरूप चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। *गौचर में पार्किंग निर्माण पूरा, संचालन जल्द* निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सचिव डॉ आर ...
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने "फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई" जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभा...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग,योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञानउ,त्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने हेतु “योग नीति 2025” लागू

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग,योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञानउ,त्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने हेतु “योग नीति 2025” लागू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से पधारे योग साधकों, योगाचार्यों एवं महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा की दिव्य आरती में सहभागी बनना तथा विश्वकल्याण हेतु आयोजित पवित्र यज्ञ में आहुति अर्पित करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की पुण्य भूमि से निकली प्राचीन और महान विधा है, जिसे आज विश्वभर के करोड़ों लोग अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन ...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों से ‘अवैध’ वसूली, महासंघ ने केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों से ‘अवैध’ वसूली, महासंघ ने केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) पर पार्किंग ठेकेदार द्वारा टैक्सी संचालकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और अत्यधिक पार्किंग शुल्क वसूले जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री  अजय टम्टा को एक शिकायती पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ​महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि जहां निजी वाहनों से मात्र 30/- रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, वहीं टैक्सी वाहनों से 345/- रुपये की भारी-भरकम वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। ​शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पार्किंग कंपनी के कर्मचारी आए दिन टैक्सी ड्राइवरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। विरोध करने पर चालकों के खिलाफ झूठे पुलिस केस दर्ज कराए जा रहे हैं। ​महासंघ का कहना है कि एयरपोर्ट पर होने वाले इस विवाद से देश-विदेश से...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपि...
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भराडीसैंण में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। साथ ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर और अन्य संबंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को प्रभावित न होने दिया जाए। *जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश* मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने खाद्य एवं रसद आपूर्ति की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC), देहरादून में विभिन्न अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की तैनाती तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक की गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों और विशेषज्ञों की तैनाती का उद्देश्य प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही खाद्य एवं रसद से संबंधित सूचनाओं का नियमित संकलन, उनका विश्लेषण तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार तैनात अधिकारी एवं विशेषज्ञ उत्...
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम,खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम,इस बार के बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम,खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम,इस बार के बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट गई है। इस क्रम में प्रदेश के हर ब्लाक में अब मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने न सिर्फ 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की थी, बल्कि 103 पदक जीतकर इस स्तर के आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। इस आयोजन ने उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में भी पहचान दी। इस आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधारभूत खेल ढांचा विकसित किया गया। लेगेसी पॉलिसी बनाकर सरकार ने इस खेल ढांचे का इस्तेमाल एकेडमी के तौर पर करने का निर्णय लिया है। ताकि खेल प्रत...