जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला-उबर के प्रवेश से स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों में आक्रोश, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऑनलाइन कैब सेवाओं (ओला-उबर) को काउंटर दिए जाने और स्थानीय टैक्सी व्यवसायियों के हितों की अनदेखी के विरोध में आज प्रदेश के परिवहन महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सुंदर सिंह पंवार (प्रदेश अध्यक्ष) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय युवाओं के रोजगार और सुरक्षा की रक्षा हेतु तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दशकों से स्थानीय टैक्सी-मैक्सी व्यवसायी सेवाएं दे रहे हैं। 16 जनवरी 2026 से ओला-उबर जैसी बाहरी कंपनियों को ऑनलाइन काउंटर आवंटित किए जाने से स्थानीय चालकों की रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि वे 'भारत टैक्सी' के संचालन का समर्थन करते हैं और मांग की कि बाहरी कंपनियों के बजाय स्थानीय य...






