देहरादून। जब सत्ता और रसूख के गलियारों में जन्मदिन का मतलब अक्सर भव्य आयोजन और चमक-धमक होता है, तब उत्तराखंड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी खुशियों को समाज के अंतिम छोर पर बैठी मुस्कानों के साथ बांटकर 'मानवीय शासन' की एक नई मिसाल पेश की है।
सूचना महानिदेशक और उपाध्यक्ष MDDA, IAS बंशीधर तिवारी ने अपना जन्मदिन देहरादून के बनियावाला स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की नन्हीं बेटियों के साथ बेहद भावुक और सादगीपूर्ण माहौल में मनाया। छात्रावास पहुंचते ही IAS बंशीधर तिवारी के चेहरे से 'अपर सचिव' का प्रशासनिक आभामंडल हट गया और वे एक स्नेहिल अभिभावक के रूप में बच्चों के बीच नजर आए।
सादगी का संदेश: किसी मंच या लंबे भाषण के बजाय, वे जमीन पर बच्चों के साथ बैठे, उनके साथ केक काटा और उनकी पढ़ाई-लिखाई पर चर्चा की।उन्होंने उन बच्चियों से उनके सपनों के बारे में बात की, जो कभी कूड़ा बी...






