योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा से यूपी की सियासत गरमाई
लखनऊ, योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर योगी सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चा से यूपी के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के विभाग में तबादलों में गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच बैठा दी है। जिसमें रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
जितिन प्रसाद के मंत्रालय लोक निर्माण विभाग में हुए इंजीनियर्स के तबादलों में धांधली पाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण मनोज कुमार गुप्ता और प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) राकेश कुम...








