बदमाशाें की मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
चांदपुर-बिजनौर। चांदपुर- नहटौर मार्ग पर सोमवार आधी रात को पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए । पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक बदमाश मुरादाबाद और दूसरा बिहार का रहने वाला है। बदमाशों ने चांदपुर में लूट और चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
चेकिंग के दौरान भाग निकले थे कार सवार बदमाश
सोमवार रात शुगर मिल पुलिस चौकी के सामने पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कस्बे की ओर से आ रही एक कार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। कार में सवार बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी। थाना प्रभारी और शुगर मिल पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम को लेकर बदमाशों के पीछे लग गए। पुलिस को पीछे से आता देख...








