प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणा…
चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया । इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेला स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि प्रत्येक जनमानस तक सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के उच्चीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में सुविधाओं के विकास, एम्बुलेंस की तैनाती व आवासीय परिसर के सुधारीकरण और नगर पंचायत पाटी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कालसन ठाठा मोटर मार्ग-बनोली सुदर्का ठाठा मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। देवीधुरा मेला बगवाल हेतु यथोचित धनराशि दी जाएगी। चौड़ाख्याली सीम...








