Tuesday, May 5News That Matters

उत्तराखण्ड

69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखंड की दो लघु फिल्म का चयन, CM धामी ने दी बधाई…

69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखंड की दो लघु फिल्म का चयन, CM धामी ने दी बधाई…

उत्तराखण्ड
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखण्ड की दो लघु फिल्म का चयन हुआ है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म “पाताल-ती” के बिट्टू रावत को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी व बेस्ट नॉन फीचर फिल्म के लिए सृष्टि लखेड़ा की गढ़वाली फ़िल्म “एक था गाँव” का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों को चयनित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इन युवाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर हिमालयी सरोकारों एवं पलायन जैसी गंभीर समस्या को राष्ट्रीय फलक पर लाने का कार्य किया है। ये फिल्में समाज को दिशा देने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का भी कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं को मिला पुरस्कार राज्य का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। मुख्यमंत्री ने फिल्मजगत से जुड़...
उत्तराखंड : मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर

उत्तराखंड : मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नगर पंचायत अब नगर पालिका परिषद होंगे। चमोली जिले का नंदानगर नगर पंचायत होगा। चार निकायों कीर्तिनगर, हरबर्टपुर, नरेंद्रनगर और रुद्रप्रयाग का सीमा विस्तार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग गई। अभी तक प्रदेश में 102 नगर निकाय (नौ नगर निगम, 43 नगर पालिका और 50 नगर पंचायत) हैं, जिनकी संख्या अब 105 हो जाएगी। यहां बनेंगे तीन नए निकाय भीमताल नपं : नगर पंचायत भीमताल को उच्चीकृत कर नगर पालिका परिषद बनाया जाएगा। यहां के निवासियों को प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ-सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की समुचित सुविधा मिलेगी। नगर पालिका परिषद के मानकों के अन...
उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिया तीन महीने का अंतिम मौका

उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिया तीन महीने का अंतिम मौका

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिया तीन महीने का अंतिम मौका नैनीताल हाईकोर्ट ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार को लोकायुक्त की नियुक्ति करने के लिए तीन माह का अंतिम मौका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती, उनके कार्यालय के कर्मचारियों को वहां से वेतन न दिया जाए। चाहे तो सरकार उनसे अन्य विभाग से कार्य लेकर उन्हें भुगतान कर सकती है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए छह माह का अतिरिक्त समय देने और कर्मचारियों को उसके कार्यालय से वेतन देने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि लोकायुक्त के कार्यालय में 26 कर्मचारी हैं जिसमे से नौ...
उत्तराखंड : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच गिरफ्तार, बागेश्वर में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

उत्तराखंड : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच गिरफ्तार, बागेश्वर में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच गिरफ्तार, बागेश्वर में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप बागेश्वर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/188/186/171 (जी) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बागेश्वर पहुंचे बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार निवासी चकराता (देहरादून), कार्तिंक उपाध्याय निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी, नितिन दत्त निवासी मसूरी, राम कनवाल निवासी विजय राय कॉलोनी कोटद्वार (पौड़ी), भूपेंद्र कोरंगा निवासी लीती (कपकोट) को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के साथ ही 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पत्रकारों को बताया कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने पूर्व में प्रश...
शासन ने इस पीसीएस अधिकारी को सौंपी अहम जिम्मेदारी…

शासन ने इस पीसीएस अधिकारी को सौंपी अहम जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि शासन ने एक पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार हरवीर सिंह, पी०सी०एस० (से०नि०) को चीनी मिल, बाजपुर के कार्यकारी प्रबन्धक के निःसंवर्गीय पद पर नियुक्त किया जाता है। साथ ही कुछ शर्ते भी लगाई गई है। जारी आदेश में लिखा है कि उक्त पद पर नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष के लिए होगी, बशर्ते यह पद उक्त अवधि के पूर्व बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त न कर दिया जाए। पदासीन रहने की अवधि में वित्त विभाग के शासनादेश 41 / XXVII (7) 50 (04)2007. दिनांक 12.09.2017 के प्रस्तर-1 (बिन्दु संख्या-01 को छोड़कर) के अनुसार वेतन (अन्तिम आहरित वेतन का 40 प्रतिशत मानदेय) अनुमन्य होगा, जिस पर महगाई भत्ता अनुमन्य नहीं होगा। (ii) पदासीन रहने की अवधि में अन्य सुविधाएं / सेवा लाभ ...
आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को सीएम ने दी श्रद्धांजलि…

आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को सीएम ने दी श्रद्धांजलि…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट में आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले गोरखा समुदाय के लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्प आयु में ही मेजर दुर्गा मल्ल ने देश की रक्षा के लिए अपने सभी सुख, सुविधाओं को त्याग कर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने का जो दृढ़ साहस दिखाया था, उसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि एवं वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है। यह बात हमारे सैनिकों ने आज तक हुए सभी युद्धों में सिद्ध भी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से सेना पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार जहां एक ओर सेना के आधुनिकीकरण पर...
उत्तराखंड में यहां डीएलएम सहित आठ अधिकारी निलंबित, जानें मामला…

उत्तराखंड में यहां डीएलएम सहित आठ अधिकारी निलंबित, जानें मामला…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने पुरोला में हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विकास निगम के तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया हैं। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वन विभाग की जांच में सामने आया था कि पुरोला में अवैध कटान के लिए वन निगम के अफसर- कर्मचारी जिम्मेदार है। बताया जा रहा है कि जहां अवैध कटान वहाँ 15 किमी तक कोई आम आदमी नहीं जाता और फरवरी अंत तक बर्फ रहती है। ऐसे में यहां अवैध कटान से हर कोई हैरान है। वन मुख्यालय के के पत्र के बाद कई अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी की जांच के बाद एमडी केएम राव ने निलंबन आदेश जारी किए है। मामले में तत्कालीन डीएलएम पुरोला रामकु...
देवभूमि की बेटी ने किया प्रदेश का नाम रोशन, मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार…

देवभूमि की बेटी ने किया प्रदेश का नाम रोशन, मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार…

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश- राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार में सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म के लिए चुने जाने पर ऋषिकेश की बेटी सृष्टि लखेड़ा ने देश ओर दुनिया में तीर्थ नगरी को गौरवांवित किया है।उसकी उपलब्धि पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने उनके आवास पर पहुंचकर सृष्टि के पिता शहर के विख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा के एन लखेड़ा व अन्य पारिवारिक सदस्यों को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौर ने सृष्टि के पिता विख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डा. के एन लखेड़ा की भी मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि परिवार से मिले संस्कारो की भी बच्चों की उपल्बधियों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लखेड़ा स्वयं हल चलाकर उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़ाव का संदेश देते रहे हैं। उनसे मिले संस्कारो ने भी सृष्टि की कामयाबी में प्रेरक की भूमिका निभाई है जिसकी बदौलत वह एक बेहद कुशल निर्देशक के रूप में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने में कामयाब हो सकी। महापौर न...
UKPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की चयन की प्रक्रिया में बदलाव, जानें डिटेल्स…

UKPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की चयन की प्रक्रिया में बदलाव, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार ने आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को बदल दिया गया है। जिसके बाद अब आयोग में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं की एंट्री नहीं हो सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार को कैबिनेट ने आयोग में  अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली पर मुहर लगाई है। बताया जा रहा है कि अब इन पदों पर केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं के समूह क अधिकारियों का ही चयन होगा। एक पद के लिए न्यूनतम तीन नाम फाइनल किए जाएंगे। तीन नाम का पैनल चयन के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इतना ही नहीं आयोग में ज्वाइन करने से पहले अपने मूल विभाग से इस्तीफा देना होगा। इस्तीफे के बाद ही ज्वाइनिंग हो सकेगी। गौरतलब है कि अभी तक आयोग में सदस्य के पद पर राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं की भी एंट्री हो जाती थी। कई स...
12वीं पास युवाओं के लिए इन पदों पर भर्ती की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई…

12वीं पास युवाओं के लिए इन पदों पर भर्ती की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukri: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सरकार के तहत उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि आयोग ने ये भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर 25 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूकेपीएससी द्वारा यूकेपीएससी लैब असिस्टेंट भर्ती के आवेदन प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान के 18, रसायन विज्ञान के 18, जंतु विज्ञान के 21, वनस्पति विज्ञान के 21, भूगोल के 18, गृह विज्ञान के दो, मनोविज्ञान के तीन, मानव विज्ञान के एक, बीएससी गृह विज्ञान के दो और शिक्षा शास्त्र के तीन पदों पर भर्ती होगी। उत्तराखंड से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा भी आवेदन कर सक...