उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों से जुड़े पदों की भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल किया जारी…
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों से जुड़े पदों को लेकर भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है।आयोग ने कई पदों को लेकर होने वाली भर्ती के लिए संभावित तारीख दी है। आइए जानते है आयोग कब कौन सी भर्ती होगी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां को लेकर विभिन्न पदों के लिए आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। आयोग की तरफ से करवाई जाने वाली परीक्षाओं को लेकर संभावित तारीखों का ऐलान हुआ है। हालांकि कुछ पदों पर अधियाचन के परीक्षण के बाद परीक्षाओं की तारीख बाद में तय की जाएगी।
बता दें कि युवा आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/exam%20calendar से परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते है। बताया जा रहा है कि विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के पद के लिए 28 अगस्त से परीक्षा प्रारंभ करने का निर्णय हुआ है।
वन विभाग में मु...








