प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर हालात खराब, सीएम ने दिए DM को ये निर्देश…
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर आपदा जैसे हालात हो गए हैं, जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला है। बुधवार को सीएम धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी डीएम को कड़े निर्देश दिए है।
सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर से फोन पर वार्ता करते हुए अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के लोगों के लिए पहले से सभी समुचित व्यवस्थाएं रखी जाएं।
उन्होंने सचिव आपद...








